फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: E-city buses will no longer stop on the roads, with 40 stops on eight routes; note the station names.

लखनऊ: अब सड़कों पर नहीं ठहरेंगी ई सिटी बसें, आठ रूटों पर 40 स्टॉपेज हुए तय; नोट कर लीजिए स्टेशनों के नाम

Thu, 05 Feb 2026 07:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Feb 2026 07:26 PM IST
सार

Lucknow City Bus: लखनऊ की ई सिटी बसें अब कहीं भी नहीं रुक सकेंगी। शहर के अंदर इनके स्टॉपेज तय कर दिए गए हैं। यह आदेश आठ रूटों के लिए तय हुए हैं। 

विज्ञापन
Lucknow: E-city buses will no longer stop on the roads, with 40 stops on eight routes; note the station names.
लखनऊ सिटी बस के रूट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ की सड़कों पर दौड़ रहीं सिटी बसों के ठहराव अब सड़कों पर नहीं, बल्कि 40 स्टॉपेजों पर ही होंगे। आठ रूटों की बसों के लिए स्टॉपेज पर बस रोकने के निर्देश सिटी ट्रांसपोर्ट के नए प्रबंध निदेशक ने बुधवार को दिए हैं।

विज्ञापन


पदभार ग्रहण करते ही प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने सड़कों पर दौड़ रही सिटी बसों के ठहराव के लिए सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सिटी बसें अब बस शेल्टर पर ही मिलेंगी। जहां बसों के आवागमन के लिए जल्द ही समयसारिणी भी लगा दी जाएगी। इस संबंध में डिपो इंचार्ज से लेकर बस ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया गया हैं। 
विज्ञापन


अभी तक सिटी बसें सड़कों पर जहां-तहां रोक दी जा रही हैं, जिससे यात्री स्टॉपेज पर बसों का इंतजार करते हैं और बसें सड़कों पर जाम का कारण भी बन जाती हैं। इस समस्या को निस्तारित करने के उद्देश्य से यह निर्देश दिया गया है, जिसे हफ्तेभर में दोबारा निरीक्षण के दौरान चेक भी किया जाएगा। बता दें कि लखनऊ में 115 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन हो रहा है। इनसे प्रतिदिन 10 से 12 हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रुकेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
आलमबाग मेट्रो स्टेशन, मवईया, टेढीपुलिया, अवध चौराहा, अमौसी मेट्रो, पारा चौकी, चारबाग स्टेशन दोनों ओर, पॉलिटेक्निक चौराहा वेव सिनेमा के सामने, सहारा बाजार के सामने, फन मॉल, शहीद स्मारक, हैनीमैन चौराहा, रजनीखंड, स्मृति उपवन, बाराबिरवा, मंत्री आवास, दयाल चौराहा, नादरगंज, अलीगंज आदि मार्गो पर सिटी बसों के स्टॉपेज तय किए गए हैं।

इन आठ रूटों की बसों के स्टॉपेज तय

-चौक घंटाकर से नैमिषारण्य
-ट्रांसपोर्टनगर से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा
-शकुंतला विवि से जीपीओ
-बालागंज से कमता बस स्टेशन
-ट्रांसपोर्टनगर से टेढ़ीपुलिया
-सरोजनीनगर से कमता बस स्टेशन
-राजाजीपुरम से देवा रोड अपट्रान
-बालागंज से जीपीओ हजरतगंज

तय किए गए हैं 40 शेल्टर 

लखनऊ में सिटी बसों के ठहराव के लिए 40 शेल्टर तय किए गए हैं। इस संबंध में चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं। ताकि बस स्टॉपेज पर ही रोकी जाएं, न कि सड़कों पर। इससे जाम की स्थिति से राहत मिलेगी और यात्रियों को भी सुविधा हो जाएगी।-अमरनाथ सहाय, प्रबंध निदेशक, सिटी ट्रांसपोर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed