{"_id":"692b33112a815ee510089aae","slug":"lucknow-due-to-fog-flights-are-delayed-by-five-hours-trains-by-22-hours-passengers-are-troubled-such-is-t-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कोहरे के चलते विमान पांच घंटे, ट्रेनें 22 घंटे तक लेट, यात्री परेशान, ऐसा है हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कोहरे के चलते विमान पांच घंटे, ट्रेनें 22 घंटे तक लेट, यात्री परेशान, ऐसा है हाल
Sat, 29 Nov 2025 11:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:23 PM IST
सार
कोहरे के कारण विमान और ट्रेनों के यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेनों का हाल तो ये है कि ट्रेनें 22-22 घंटे तक लेट हैं। यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
कोहरे के चलते विमानों व ट्रेनों का संचालन शनिवार को गड़बड़ा गया। लखनऊ से दिल्ली और मुंबई की आने-जाने वाली उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। दिल्ली से लखनऊ आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-1040 शुक्रवार रात की जगह छह घंटे बाद शनिवार सुबह 4:20 बजे विमान उड़ान भर सका। इससे यात्री एयरपोर्ट पर परेशान रहे।
विज्ञापन
शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट से दुबई जाने वाला एयर इंडिया एक्स्प्रेस आईएक्स-193 पांच घंटे, मस्कट जाने वाला ओवी-706 एक घंटे, दिल्ली जाने वाला 6ई-6489 करीब दो घंटे व आईएक्स-1507 चार घंटे, मुंबई जाने वाला 6ई-6938 डेढ़ घंटे व एआई-2492 पौने तीन घंटे, दिल्ली जाने वाला 6ई-758 एक घंटे, देहरादून का 6ई-515 पांच घंटे, अहमदाबाद का विमान 6ई-6968 सवा घंटे, चेन्नई जाने वाला 6ई-518 दो घंटे की देरी से उड़ान भर सका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सोमवार से पूरे यूपी में बढ़ेगी ठंड... इन हिस्सों में तेजी से बदलेगा मौसम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'घुसपैठियों और फर्जी वोटरों को बचाना चाहते हैं अखिलेश...' यूपी के जलशक्ति मंत्री का पलटवार
दूसरी ओर मुंबई से लखनऊ आने वाला 6ई-5264 करीब दो घंटे, दुबई से आने वाला आईएक्स-194 चार घंटे, मुंबई का विमान 6ई-6937 एक घंटे, मुंबई का ही एआई- 2491 तीन घंटे देरी से लखनऊ आ सका। इतना ही नहीं पुर्णिया कोर्ट 22 घंटे, जयनगर स्पेशल 9:30 घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटे, कैफियात एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस सवा घंटे और वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे देरी की शिकार हुई।