फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Drunk doctor hits bike riders with car, two friends die, road blocked with family members

लखनऊ: नशे में धुत डॉक्टर ने कार से मारी बाइक सवारों को टक्कर, दो दोस्तों की मौत, परिजनों ने जाम कर दी रोड

Mon, 07 Oct 2024 08:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Oct 2024 08:01 AM IST
सार

लखनऊ केजीएमयू के डॉक्टर ने नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में कार दौड़ाई। कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
Lucknow: Drunk doctor hits bike riders with car, two friends die, road blocked with family members
घटना के बाद कार और बाइक की हालत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 शराब के नशे में धुत केजीएमयू के जूनियर रेजिडेंट ने शनिवार देर रात बीरबल साहनी मार्ग पर बेकाबू रफ्तार में कार दौड़ाई। फिर सामने से आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पुराना हैदराबाद निवासी प्रेम निषाद शनिवार रात निशातगंज में रहने वाले दोस्त मृत्युंजय शुक्ला उर्फ पार्थ के साथ इलाके के देवी जागरण में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12:30 बजे दोनों बाइक से हनुमान सेतु के पास फूल खरीदने गए। लौटते समय नटबीर बाबा मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। प्रेम कार के आगे फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। खंभे से टकराने के बाद कार रुकी।
विज्ञापन


एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल पार्थ ने ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। कार चालक डॉ. वैभव अग्रवाल पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर का मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई है। हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगते ही प्रेम कई फीट उछलकर बोनट पर गिरे। फिर कार के आगे फंस गए। वीडियो में वह कार के आगे फंसे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट नहीं लगाए थे, टक्कर के बाद घूमी कार
प्रेम व पार्थ जिस बाइक पर थे, वह उनके परिचित की थी। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट नहीं पहना था। यह नहीं पता चल सका है कि बाइक कौन चला रहा था। खंभे से टकराने के बाद कार एक चक्कर घूम गई। पुलिस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। डॉ. वैभव अग्रवाल संकल्प वाटिका की तरफ से हनुमान सेतु की ओर जा रहे थे। सामने से बाइक पर दोनों दोस्त आ रहे थे। घटनास्थल पर कार बाएं ओर ही थी। पुलिस को अंदेशा है कि बाइक सड़क के बीच या थोड़ी दायीं तरफ आ गई, इसलिए सामने से कार से टकरा गई।

पीछे से टक्कर मारने की बात की पुष्टि नहीं

Lucknow: Drunk doctor hits bike riders with car, two friends die, road blocked with family members
परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।
एफआईआर में लिखा है कि बाइक में पीछे से टक्कर लगी। एडीसीपी का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे स्पष्ट है कि टक्कर सामने से ही लगी। चर्चा थी कि हादसे के वक्त कार में डॉक्टर के साथ कई लोग थे, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

दो परिवारों पर टूटा दुख का पहाड़
प्रेम ने सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई नहीं की। वह नाव चलाता था। परिवार में पिता शिव शंकर लाल, मां गौरी, छोटा भाई कार्तिक व दो बहनें हैं। पिता पेंटिंग का काम करते हैं। वहीं, पार्थ इकलौता बेटा था। परिवार में मां पूजा हैं, जो एनजीओ में काम करती हैं। बड़ी बहन अनन्या है। पिता अमित का निधन हो चुका है। हादसे ने दोनों परिवारों को झकझोर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed