{"_id":"6a7a048c4b925bc5fe0119ce","slug":"lucknow-driver-and-conductor-suspended-for-dropping-off-a-passenger-mid-journey-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: यात्री को बीच रास्ते उतारने पर चालक-परिचालक निलंबित, शिकायत पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: यात्री को बीच रास्ते उतारने पर चालक-परिचालक निलंबित, शिकायत पर हुई कार्रवाई
Mon, 10 Aug 2026 10:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद (लखनऊ)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:34 PM IST
सार
चालक ने रहीमाबाद से करीब एक किलोमीटर पहले फ्लाईओवर पर बस रोक दी। यात्री को नीचे उतरने की बात कहने पर चालक और परिचालक ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें बस से उतारकर चले गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विस्तार
कैसरबाग से रहीमाबाद जा रहे यात्री को गंतव्य से करीब एक किलोमीटर पहले बस से उतारने और दुर्व्यवहार के मामले में परिवहन निगम ने चालक अनिल कुमार और परिचालक अनुपमा चौधरी को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रहीमाबाद निवासी हसीब ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे कैसरबाग से रहीमाबाद का टिकट लेकर बस में सवार हुए थे। आरोप है कि चालक ने रहीमाबाद से करीब एक किलोमीटर पहले फ्लाईओवर पर बस रोक दी। नीचे उतरने की बात कहने पर चालक और परिचालक ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें बस से उतारकर चले गए। इससे उन्हें करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। यात्री ने घटना का वीडियो भी होने की बात कही है।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने चालक और परिचालक को अग्रिम आदेश तक कार्य से रोक दिया है। अधिकारियों के मुताबिक रहीमाबाद पुल के नीचे निर्धारित बस स्टॉप से ही बस संचालन के निर्देश हैं। फ्लाईओवर से बस चलाने पर रोक है। साथ ही यात्रियों से शालीन व्यवहार करने के आदेश हैं।
विज्ञापन