Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Doctor fined for indecency and negligence towards CMS, contract terminated

Lucknow: सीएमएस से अभद्रता व लापरवाही के मामले में डॉक्टर नपी, समाप्त की गई संविदा

Mon, 06 Apr 2026 09:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 06 Apr 2026 09:31 PM IST
सार

रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल से दो महिला डॉक्टर, एक लैब टेक्नीशियन के खिलाफ शिकायत हुई। इसमें दोनों डॉक्टरों पर अनुशानहीनता व कार्य में लापरवाही का आरोप लगा था। मामले में सुनवाई के बाद कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
Lucknow: Doctor fined for indecency and negligence towards CMS, contract terminated

विस्तार

रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत महिला डॉक्टर की संविदा समाप्त हो गई है। महिला डॉक्टर पर अस्पताल सीएमएस से अभद्रता समेत अन्य गंभीर आरोप लगे थे। कमेटी के सामने महिला डॉक्टर पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया था। कमेटी डॉक्टर की सेवा से संतुष्ट न होने पर सेवा समाप्त करने की संस्तुति किया था। जिला स्वास्थ्य समिति ने उस पर मुहर लगा दिया है। जिसके बाद महिला डॉक्टर की सेवा समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल से दो महिला डॉक्टर, एक लैब टेक्नीशियन के खिलाफ शिकायत हुई। इसमें दोनों डॉक्टरों पर अनुशानहीनता व कार्य में लापरवाही का आरोप लगा था। जबकि लैब टेक्नीशियन बिना सूचना काफी समय से गायब हैं। इससे जांच का काम प्रभावित है। इन सभी डॉक्टर व कर्मचारियों को नोटिस जारी की गई थी। सात फरवरी को सभी कर्मचारियों को तलब किया गया था। गायब कर्मचारियों को सभी साक्ष्य समेत प्रस्तुत होना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार सदस्यीय कमेटी गठित हुई है।
विज्ञापन


इसमें सीडीओ, एसीएमओ (आरसीएच), ट्रेजरी अफसर समेत चार लोग शामिल हैं। कमेटी के सामने महिला डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन पेश हुए थे। जिसमें कमेटी ने एक डॉक्टर को बरी कर दिया था। जबकि दूसरी महिला डॉक्टर की सेवा समाप्त करने की संस्तुति किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष के जरिये उस पर मुहर लगा दी गई है। जिसके बाद एक महिला डॉक्टर की सेवा समाप्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed