फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow DM orders to change timing of schools due to summer

गर्मी को देखते हुए डीएम ने दिए स्कूलों का टाइम बदलने का आदेश

Sat, 16 Apr 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Apr 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
lucknow DM orders to change timing of schools due to summer
गर्मी ने क‌िया बेहाल - फोटो : Amar Ujala

भीषण गर्मी को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश दिए हैं। सोमवार से नर्सरी से लेकर कक्षा छह तक के स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रहेगा। बाकी कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


सभी स्कूलों को गर्मी से बचाव के सारे अहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बता दें कि आधा अप्रैल बीतने के साथ ही प्रदेश में जारी हीट वेव कंडीशन के चलते तपन बढ़ गई है। साफ आसमान और चटक धूप के कारण आसमान से बरसी आग ने शुक्रवार को प्रदेश में पारा 45 पार कर दिया। 
विज्ञापन


इलाहाबाद सूबे में 45.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारे के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गर्म पछुवां हवाओं के चलते सूबे का अधिकतम पारा भी सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

lucknow DM orders to change timing of schools due to summer
तेज धूप के कारण युवतियां कुछ यूं निकली

वाराणसी एपी 44.1 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर 44, फुर्सतगंज 43, झांसी 43.4, चुर्क 43.2, बांदा में अधिकतम पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

राजधानी लखनऊ में भी पारे के तेवरों ने इस साल अप्रैल का सबसे गर्म दिन बनाया। शहरी दिनभर लगभग 43 डिग्री के पारे में तपती लू के साथ झुलसे। दिन का अधिकतम पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि आसमान साफ है। गर्म पछुवां चल रही हैं। अधिकतम पारा अभी और चढ़ेगा। राहत के आसार अभी अगले एक-दो दिनों में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed