फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lucknow: Death of MBA student under suspicious circumstances, dead body of youth found hanging in Jankipuram

लखनऊ : एमबीए छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, जानकीपुरम में भी लटकता मिला युवक का शव

Sun, 24 Apr 2022 09:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 24 Apr 2022 09:37 PM IST
सार

लखनऊ में जानकीपुरम रसूलपुर कायस्थ इलाके में रविवार को निर्माणाधीन मकान में युवक संदीप (23) शव लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Death of MBA student under suspicious circumstances, dead body of youth found hanging in Jankipuram
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीबीडी इलाके में रहकर निजी कॉलेज से एमबीए अंतिम साल की पढ़ाई करने वाले आदित्य त्रिपाठी (23) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने आदित्य की मौत के मामले में सही से जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गोरखपुर के गहना गांव निवासी संजय त्रिपाठी का बेटा आदित्य त्रिपाठी लखनऊ में एक निजी संस्थान से एमबीए अंतिम साल का छात्र था। वह कॉलेज के पास ही हॉस्टल में रहता था। शनिवार रात आदित्य के दोस्त तुषार ने उसकी मां सविता को कॉल कर उसकी हालत बहुत खराब होने की बात कही। साथ यह बताया कि उसे अस्पताल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद तुषार का कॉल कट गया। इस पर आदित्य की मां ने अपने देवर राकेश को सूचना दी। आनन-फानन राकेश लखनऊ पहुंचे। जहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। वहां पहुंचे तो आदित्य के मौत की सूचना  मिली।  मृतक के चाचा ने दोस्तों के पूछताछ की मांग की है तथा यह भी आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर मारा गया है। मृतक के पिता संजय कुमार त्रिपाठी पंजाब में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मृतक का हार्ट व विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकीपुरम में लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
लखनऊ में जानकीपुरम रसूलपुर कायस्थ इलाके में रविवार को निर्माणाधीन मकान में युवक संदीप (23) शव लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक रसूलपुर कायस्थ इलाके में रहने वाला संदीप बिजली मिस्त्री का काम करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात वह वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। रविवार सुबह जब मृतक का छोटा भाई कुलदीप उठा और निर्माणाधीन मकान के पीछे जाकर सरिया में संदीप का शव लटकता देखा तो चीख पड़ा।  घर में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले नीलू, अचल व शिवा के घर वालों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed