फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Death of a laborer buried in the soil, information about four laborers buried in the accident, case filed

लखनऊ : मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, हादसे में चार मजदूरों के दबने की सूचना, मुकदमा दर्ज

Mon, 04 Oct 2021 06:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 04 Oct 2021 06:05 PM IST
सार

वजीर हसन रोड पर एक अपार्टमेंट के निर्माण कार्य के दौरान रविवार रात को बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। अचानक बारिश के दौरान मिट्टी का ढेर भरभरा कर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया।

विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ में हजरतगंज के वजीर हसन रोड पर बन रहे एक अपार्टमेंट के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं चार के घायल होने की सूचना है। आरोप है कि मृतक मजदूर का बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। वहीं ठेकेदार व मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसएसआई हजरतगंज दयाशंकर द्विवेदी के मुताबिक सुल्तानगंज चौकी क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर एक अपार्टमेंट का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान रविवार रात को बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। जिसके कारण मिट्टी का ढेर लगा था। अचानक बारिश के दौरान मिट्टी का ढेर भरभरा कर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। हादसे में सीतापुर के सरैया बलदेव सिंह निवासी रामचंद्र सहित पांच लोग घायल हो गये। आनन-फानन में सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं रामचंद्र की हालत गंभीर थी। जिसकी कुछ देर बाद अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर जा रहे थे ठेकेदार
एसएसआई के मुताबिक रामचंद्र की मौत की सूचना मिलने पर ठेकेदार रमजान भी अस्पताल पहुंचा। उसने रामचंद्र का शव बिना पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाने के लिए चिकित्सकों पर दबाव बना रहा था। इसी बीच वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर ठेकेदार रमजान और मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed