फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Dead body of missing girl found, family members blocked the highway by keeping the dead body, FIR lo

लखनऊ: लापता बच्ची की मिली लाश, शव रखकर परिजनों ने किया हाइवे जाम, अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

Mon, 03 Feb 2025 08:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Feb 2025 08:04 AM IST
सार

Girl murdered in Lucknow: शव मिलने के बाद बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजन लेकर घर के लिए निकले और शाम छह बजे स्थानी लोगाें के साथ आईआईएम रोड पावर हाउस चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Lucknow: Dead body of missing girl found, family members blocked the highway by keeping the dead body, FIR lo
देर रात हाइवे पर शव रखकर किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दुबग्गा इलाके में लापता बच्ची की हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम में हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। शाम में बच्ची शव परिजनों को मिला तो उन्होंने शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम खुलवाने और शव को हटाने को लेकर बच्ची के परिजनों, स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजन लेकर घर के लिए निकले और शाम छह बजे स्थानी लोगाें के साथ आईआईएम रोड पावर हाउस चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। परिवार को मुआवजा, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई एम्बुलेंस भी जाम में फंस गईं। पुलिस ने शव को हटा कर जाम को खुलवाने का प्रयास किया तो कुछ लोग गाड़ियों के आगे लेट गए। कुछ महिलाएं बेहोश भी हो गईं। पुलिस ने उनको सड़क से हटाया। पुलिस से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक भी हुई। परिजनों का आरोप है कि दुबग्गा पुलिस ने जबरन बच्ची की अर्थी को उठा लिया और श्मशान घाट लेकर पहुंच गई। बच्ची के लिए खोदी गई कब्र में एक रिश्तेदार युवती कूद गई और वहां भी हंगामा हुआ। पुलिस ने किसी तरह उसको समझा-बुझाकर शांत कराया और मासूम का अंतिम संस्कार कराया है।
विज्ञापन


सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से की गई हत्या, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
रविवार को डॉक्टरों के एक पैनल ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के बीच बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। बच्ची के सिर पर दो जगह भारी वस्तु से प्रहार के निशान थे। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई है और जांच के लिए भेजा है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि बच्ची की हत्या किन कारणों के चलते और किसने की थी। बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। सिर के अलावा शरीर पर किसी भी हिस्से पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 घरों की तलाशी, 16 से पूछताछ, बच्ची के पीछे जाते दिखा था शख्स

 बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस का दावा है कि लापता होने के बाद उसके घर के आसपास करीब 200 घरों की तलाशी ली गई। पानी की टंकी व मैन होल चेक किए गए, पर कुछ मिला नहीं था। अब तक 16 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर 23 जनवरी की शाम 5.01 बजे बच्ची चौराहे के पास सब्जी की डलिया लेकर जाते दिखी थी।

पुलिस को कॉस्मेटिक विक्रेता सोनू जोशी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में शाम 5.05 बजे बच्ची दिखी। सोनू घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था। बच्ची घर के पास मुड़ी और पीछे सोनू जाते दिखा। इसके बाद कुछ नजर नहीं आया। इसी फुटेज के बाद पुलिस का शक सोनू पर गहराया था। शनिवार को पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद सोनू को पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस को जिस शख्स सोनू जोशी पर पहला संदेह हुआ, पूछताछ के बाद उसके आत्महत्या करने से जांच उलझ गई है। पुलिस अब नए सिरे से जांच कर रही है।

साले को सोनू ने किया था मेसेज, व्हाट्सएप चैट की डिलीट
पुलिस के सूत्र बताते हैं कि सोनू के मोबाइल की जांच में उसकी व्हाट्सएप चैट डिलीट मिली। चैट को रिकवर किया गया तो पता चला कि सोनू ने साले को मैसेज किया था कि उसे कॉल न करे। सोनू ने ऐसा क्यों किया, यह बात साफ नहीं हो सकी है। सोनू के मोबाइल फोन से दो निजी वीडियो भी मिले हैं।

बच्ची को छह किलोमीटर दूर कौन ले गया
बच्ची के घर और घटनास्थल के बीच छह किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी दूर कौन और क्यों ले गया? कहीं ऐसा तो नहीं कि हत्या करने वाला सैरपुर का है। या फिर बच्ची की हत्या कहीं और करने के बाद शव को सैरपुर इलाके में नाले में ले जाकर फेंका गया है। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस करीबियों और स्थानीय लोग इलाके में रहने वाले नशेड़ियों पर शक जता रहे हैं। पुलिस तीन नशेड़ियों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed