फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Dead body of an innocent girl missing from outside the house was found in the drain, there is a possibility of falling in the drain while playing outside the house.

लखनऊ : घर के बाहर से लापता मासूम बच्ची का नाले में मिला शव, खेलते वक्त नाले में गिरने की आशंका

Sat, 07 May 2022 01:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 May 2022 01:39 PM IST
सार

पुलिस बच्ची की तलाश कर ही रही थी कि सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बच्ची के पजावा नाला यानी गंदे नाला में मिलने की सूचना मिली। यह नाला बच्ची के घर के पास से ही निकलता है। बच्ची की मां परिवार से अलग दिल्ली में रहती है।

विज्ञापन
Lucknow: Dead body of an innocent girl missing from outside the house was found in the drain, there is a possibility of falling in the drain while playing outside the house.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में नाका के मोतीनगर स्थित पजावा नाला यानी गंदे नाला के किनारे रहने वाले परिवार की एक पांच साल की बच्ची शुक्रवार रात खेलते वक्त संदिग्ध हालात में गायब हो गई। शनिवार सुबह घर से कुछ ही दूसरी पर नाले में बच्ची का शव मिला। पुलिस ने खेलते वक्त बच्ची के नाले में गिरने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक मोतीनगर स्थित झोपड़पट्टी में रहने वाले इंदल की पांच वर्षीय बेटी पलक शुक्रवार शाम को खेलते वक्त गायब हो गई। रात में काम से लौटे इंदल ने बेटी को घर में न देख खोजबीन की। कोई सुराग न मिलने पर रात 12 के करीब थाना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

 

पुलिस बच्ची की तलाश कर ही रही थी कि सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बच्ची के पजावा नाला यानी गंदे नाला में मिलने की सूचना मिली। यह नाला बच्ची के घर के पास से ही निकलता है। बच्ची की मां परिवार से अलग दिल्ली में रहती है। बच्ची पिता के काम पर जाने के बाद अकेली रहती है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि बच्ची खेलते वक्त नाले में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों में बच्ची के खेलते वक्त एक बच्ची के धक्का लगने से गिरने की चर्चा है। इस बिंदु पर भी जांच कराई जा रही है। बच्ची के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed