फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Dance and selfie on vehicles on the route of Chief Minister became expensive, at midnight, youths created chaos at the crossroads, arrested

Violation of Traffic Rules: सीएम योगी के रूट में लग्जरी गाड़ियों के ऊपर चढ़कर डांस कर रहे थे लड़के, 10 गिरफ्तार

Wed, 18 May 2022 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 May 2022 12:14 AM IST
सार

चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह के रोकने के बाद भी वह नहीं माने और कुछ दूर आगे बढ़कर बीच रास्ते कार रोकर तेज म्यूजिक बजाकर हुड़दंग करने लगे। जिससे सड़क पर जाम की स्थित हो गई। जिसके के बाद थाना पुलिस और वीआईपी मूवमेंट के लिए तैनात फोर्स की मदद से सभी को गिरप्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Lucknow: Dance and selfie on vehicles on the route of Chief Minister became expensive, at midnight, youths created chaos at the crossroads, arrested
मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोमवार देर रात करीब 12.45 बजे 1090 (वीमेन पावर लाइन) चौराहे पर दर्जन भर युवक अराजकता कर रहे थे। खुलेआम चौराहे पर लक्जरी वाहन खड़ी कर तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर डांस कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो उनसे उलझ गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी कहासुनी करने लगे। जानकारी होने पर एसीपी हजरतगंज ने अतिरिक्त पुलिस बल भेजा। मौके से 10 युवक गिरफ्तार किए गए। उनके पास से तीन लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सोमवार को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। इसे लेकर पूरी राजधानी हाई अलर्ट पर थी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने केलिए पुलिसकर्मी सड़क पर लगातार गश्त कर रहे थे। रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर डिनर और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक थी। इसे लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने 1090 चौराहे से लेकर लालबत्ती चौराहे के बीच में सुरक्षा घेरा बना रखा था। रात करीब 10.30 बजे प्रधानमंत्री का काफिला मुख्यमंत्री आवास से निकलकर एयरपोर्ट गया। प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से प्रस्थान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर वापस आने का अलर्ट हुआ। सभी पुलिसकर्मी रूट पर मुस्तैद हो गए। लेकिन इसी बीच सूचना आई कि दर्जन भर युवक 1090 चौराहे पर लक्जरी गाड़ियों पर डांस कर रहे और सेल्फी ले रहे हैं। जो विरोध कर रहा है उससे विवाद करने पर आमादा हैं। सूचना पर गौतमपल्ली प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस से की कहासुनी, दी धमकी
पुलिसकर्मियों ने इन युवकों को जब मना किया तो वहां उनसे भी कहासुनी शुरू कर दी। सख्ती दिखाने की कोशिश की गई तो पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे। इसी बीच सूचना एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह को दी गई। एसीपी अखिलेश सिंह अतिरिक्त पुलिस बल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद मिले दस युवकों को दबोच लिया गया। एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक पकड़े गए युवकों में रायबरेली के सिविल लाइन निवासी दानिश, गदागंज गढ़ी का आशीष प्रताप सिंह, केसरुआ अनुराग सिंह, पूरेबलवंत सिंह का अभय प्रताप सिंह, गदागंज शेखूपुर का रिशु सिंह, गदागंज का  रितिक कौशल, प्रज्जवल सिंह, पूरे बलवंत सिंह का शिवांशु सिंह, सिविल लाइन रायबरेली का शशांक प्रताप सिंह और तालकटोरा के जलालपुर राजाजीपुरम का हर्ष जोशी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच रास्ते कार पर खड़े होकर खींच रहे थे फोटोए बजा रहे थे गाना
हजरतगंज एसीपी अखिलेश सिंह के मुताबिक सोमवार रात वीआईपी मूवमेंट के दौरान पांच लग्जरी गाड़ी पर खड़े होकर कुछ युवक 1090 चौराहे के पास सेल्फी ले रहे थे। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह के रोकने के बाद भी वह नहीं माने और कुछ दूर आगे बढ़कर बीच रास्ते कार रोकर तेज म्यूजिक बजाकर हुड़दंग करने लगे। जिससे सड़क पर जाम की स्थित हो गई। जिसके के बाद थाना पुलिस और वीआईपी मूवमेंट के लिए तैनात फोर्स की मदद से सभी को गिरप्तार कर लिया गया। सभी आरोपी रायबरेली से लखनऊ खरीदारी करने आने की बात कह रहे हैं। सभी के घर पर सूचना देकर उनकी लक्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया।


बिना नंबर की लग्जरी गाड़ियां सीज
एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक सभी युवक अपनी गाड़ी पर चढ़कर चौराहे पर तेज म्यूजिक बजाकर डांस कर रहे थे। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इन युवकों के पास से तीन लक्जरी गाड़ियों को सीज किया है। इसमें दो गाड़ियों का पंजीकरण नंबर तक नहीं दर्ज था। तीनों गाड़ियाें को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed