{"_id":"59292cdf4f1c1b260c53789e","slug":"lucknow-custom-officers-arrested-man-smuggling-gold-from-dubai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्कर, ऐसे छिपाया था सोना कि पुलिस भी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्कर, ऐसे छिपाया था सोना कि पुलिस भी हैरान
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 May 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्टम अधिकारियों ने लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली निवासी तस्कर सिद्धांत को 1.4 किलो सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच टीम ने उसके पास से सोने के 12 बिस्कुट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जिनकी कीमत 41 लाख रुपये आंकी गई है। खास बात यह है कि सोने के बिस्कुट इमरजेंसी लाइट में बैटरी के पीछे छिपाकर लाए जा रहे थे। मालूम हो कि चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह पहुंचती है।
विज्ञापन
कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर शशिशेखर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अबुधाबी से फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंची तो अधिकारियों ने यात्रियों के सामान की जांच शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान दिल्ली निवासी तस्कर सिद्धांत को गिरफ्तार किया गया। सिद्धांत तस्करी कर सोने के बिस्कुट लखनऊ ला रहा था। उसके पास से एक किलो चार सौ ग्राम वजन के 12 बिस्कुट बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत 41 लाख रुपये है।
लखनऊ से दिल्ली भेजा जाना था सोना
डेमो
- फोटो : demo pic
कस्टम अधिकारी योगेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि इमरजेंसी लाइट की बैटरी के रूप में सोने के बिस्कुटों की तस्करी हो रही थी। बैटरी के पास बिस्कुटों को ऐसे सेट किया गया था, जिसे ढूंढ पाना आसान नहीं था।
एयरपोर्ट से उतरने के बाद जब कस्टम अधिकारियों ने सिद्धांत के सामान की जांच की तो उसमें इमरजेंसी लाइट निकली। एयरपोर्ट कस्टम अधिकारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि अमूमन इमरजेंसी लाइट का जो वजन होता है, सिद्धांत की लाइट उससे भारी थी। शक गहरा गया। जैसे ही सिद्धांत से वजह पूछी तो वह सकपका गया और पसीने से तरबतर हो गया।
एयरपोर्ट कस्टम अधिकारी श्रवण जायसवाल ने बताया कि सिद्धांत दुबई से सोना लेकर राजधानी आ रहा था, जहां उसे गुड्डू नाम का शख्स मिलने वाला था। गुड्डू व सिद्धांत निजी साधन से सोने को दिल्ली ले जाते, जहां इसकी खरीद-फरोख्त होती। लेकिन सिद्धांत के पकड़े जाने पर साजिश ध्वस्त हो गई।
सिद्धांत ने साथी गुड्डू की मोबाइल डिटेल दे दी है। कस्टम के आला अधिकारियों ने नंबर को सर्विलांस पर लगवाकर पड़ताल शुरू कर दी है। गुड्डू के पकड़े जाने पर गैंग का पर्दाफाश होगा।