फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Crack in the tower of Omega Green Apartments

लखनऊ : ओमेगा ग्रीन अपार्टमेंट के टावर में दरार, खाली कराए कई फ्लैट, आवंटियों को किया शिफ्ट

Wed, 22 Sep 2021 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ 
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Sep 2021 01:35 AM IST
सार

मंगलवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्यों के साथ लोगों को शिफ्ट किए जाने की व्यवस्था देखी।
 

विज्ञापन
Lucknow: Crack in the tower of Omega Green Apartments
दहशत में लोग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के बाद अयोध्या हाईवे पर बने ओमेगा ग्रीन अपार्टमेंट में 13 मंजिला टावर 5 में दरार आ गई। पार्किंग से पांचवीं मंजिल तक दरार के पहुंचने के बाद बिल्डर ने आनन-फानन में पूरे टावर के 74 में से कई फ्लैट खाली करा लिए। आवंटियों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्यों के साथ लोगों को शिफ्ट किए जाने की व्यवस्था देखी।

विज्ञापन


आवंटी हेमंत चौधरी ने बताया कि स्टिल्ट पार्किंग के पिलर और बीम के बीच दरार दिखी थी। इसकी शिकायत बिल्डर से की गई। इस पर बिल्डर ने फ्लैटों में रहने वालों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। इसके साथ मरम्मत का काम चल रहा है। एक आवंटी ने बताया कि कुछ फ्लैट खाली कराए गए हैं। इनमें रहने वालों को आसपास खाली फ्लैट और होटल में कमरा बुक कर रहने के लिए कहा गया है। यह भी कहा कि दरार तीन दिन पहले ही दिखने लगी थी। 
विज्ञापन


10 साल पुरानी ग्रुप हाउसिंग
जिला पंचायत से नक्शा पास कर इस बिल्डिंग को करीब 10 साल पहले बनाया गया। यहां करीब 350 फ्लैट हैं। एलडीए से नक्शा स्वीकृत नहीं होने से प्रवर्तन की कार्रवाई भी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से अपार्टमेंट की दीवारों में दरार आ गई थी। कुछ लोग पहले ही करीबियों के घर जा चुके हैं। मंगलवार को कुछ और लोग अपार्टमेंट छोड़कर जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर चिनहट थाने की पुलिस को भेजा गया। एलडीए के अधिकारियों व बिल्डर कंपनी के जिम्मेदारों से भी बातचीत की गई है। प्रभावित अपार्टमेंट को खाली करा दिया गया है। 

एसएम कासिम आब्दी, एडीसीपी पूर्वी लखनऊ। 

ओमेगा ग्रीन पार्क सोसायटी में टावर 5 की पार्किंग के एक कॉलम में दरार आ गई थी। इसका पता चलते ही उचित कार्यवाही की गई है। लखनऊ और दिल्ली की स्ट्रक्चरल कंसलटेंट टीम की विजिट भी करवाई गई। इमारत पूरी तरह से सुरक्षित है।
आशीष गुप्ता, पार्टनर, ओमेगा डवलपर-बिल्डर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed