{"_id":"69a5cdbc6ca6691a8703a4f4","slug":"lucknow-couple-riding-a-bike-in-the-opposite-direction-collides-with-suv-dies-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: उल्टी दिशा से जा रहे बाइक सवार दंपती एसयूवी से टकराए, मौत, बच्चे बोले- पापा, पिचकारी लेकर आ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: उल्टी दिशा से जा रहे बाइक सवार दंपती एसयूवी से टकराए, मौत, बच्चे बोले- पापा, पिचकारी लेकर आ रहे
Mon, 02 Mar 2026 11:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:29 PM IST
सार
हादसा इंदिरा नहर के पास किसान पथ के सर्विस लेन पर हुआ। दंपती होली की खरीदारी करने निकले थे। जब दुर्घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक देवेंद्र व सीमा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के इंदिरा नहर के पास किसान पथ की सर्विस लेन पर सोमवार शाम तेज रफ्तार एसयूवी बाइक सवार दंपती से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। बाइक सवार दंपती उल्टी दिशा से जा रहे थे। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बाराबंकी के फरीस्तीपुर गदिया निवासी देवेंद्र कुमार परिवार के साथ चिनहट के माती गांव में रहते थे। चचेरे भाई संजीव कुमार के मुताबिक सोमवार शाम को देवेंद्र पत्नी सीमा के साथ होली की खरीदारी के लिए बाइक से निकले थे। वह उल्टी दिशा से किसान पथ की सर्विस लेन से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी दंपती की बाइक से टकरा गई। हादसे में देवेंद्र और सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र और सीमा को मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र चिनहट में ही निजी कंपनी में काम करते थे। उनके दो बच्चे अदिति और आदित्य हैं। देवेंद्र के पिता की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिवार में मां फूलकली और भाई भूपेंद्र हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ में भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच 17 जून को, रोहित-कोहली की जुगलबंदी का विराट प्रदर्शन देखेगा शहर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अबूधाबी में फंसे संत, धमाकों की आवाज से सहमा माहौल, महंत जी बोले- युद्ध किसी के हित में नहीं
पापा, पिचकारी लेकर आ रहे... खबर मौत की आई
देवेंद्र और सीमा बच्चों से रंग और पिचकारी खरीदने के लिए बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देवेंद्र ने बच्चों से उनकी पसंद के रंग के बारे में भी पूछा था। बच्चों ने उन्हें डिजाइन वाली पिचकारी लाने के लिए कहा था। आदित्य और अदिति माता-पिता के घर आने का इंतजार कर रहे थे। माता-पिता की मौत की खबर पहुंचने पर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दादी के कंधों पर आई जिम्मेदारी
बेटे और बहु की मौत के बाद सारी जिम्मेदार अब देवेंद्र की मां फूलकली पर आ गई है। फूलकली को जैसे ही दोनों की मौत की खबर मिली वह दहाड़े मारकर रोने लगीं। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने किसी तरह बच्चों और बुजुर्ग मां को संभाला। इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर लेकर केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।