{"_id":"67bdf1f4904088c5df0685fd","slug":"lucknow-connecting-alumni-of-the-year-award-to-manendra-mishra-mashal-earlier-honored-by-yash-bharti-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मणेंद्र मिश्रा मशाल को कनेक्टिंग एलुमनी ऑफ द ईयर सम्मान, पहले यश भारती से हो चुके सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मणेंद्र मिश्रा मशाल को कनेक्टिंग एलुमनी ऑफ द ईयर सम्मान, पहले यश भारती से हो चुके सम्मानित
Tue, 25 Feb 2025 10:08 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:08 PM IST
सार
Manendra Mishra Mashal: सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ निवासी और यश भारती अवार्ड से सम्मानित मणेंद्र मिश्रा समाजवादी विचारधारा के प्रसार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
मणेंद्र मिश्रा मशाल को किया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
समाजवादी अध्ययन केंद्र के संस्थापक मणेंद्र मिश्रा मशाल को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कनेक्टिंग एलुमनी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के सालाना कनेक्शन्स मीट में देश/विदेश में भारतीय जन संचार संस्थानों से जुड़े लोगों में बेहतर समन्वय के लिए दिया गया।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ निवासी और यश भारती अवार्ड से सम्मानित मणेंद्र मिश्रा समाजवादी विचारधारा के प्रसार में लगे हुए हैं। वह डाॅ. राम मनोहर लोहिया सहित विभिन्न समाजवादी चिंतकों पर करीब दर्जनभर से ज्यादा पुस्तकें लिख चुके हैं। भारत-नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक अभियान भी चलाते रहे हैं। वह सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
तेजपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. शंभूनाथ सिंह और दिल्ली के मेदिन प्रसाद राय को लाइफटाइम अचीवेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रमन मैग्सेसे अवॉर्डी अंशु गुप्ता, लेखक नीलेश मिसरा, जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए इमका अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन