{"_id":"6ac6a63127beb00971068a10","slug":"power-supply-will-remain-suspended-in-several-areas-today-lucknow-news-c-13-lko1070-1956208-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के कई क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। चिनहट के शिवपुरी उपकेंद्र का परीक्षण किए जाने के कारण सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक संकट रहेगा। इस दौरान चिनहट, देवां रोड, हिमसिटी, नंदपुर, देवा अमारी, दुर्गामिल, तकरोही, कंचनापुरी मटियारी, सिल्वर लाइन, कोल्ड स्टोरेज इलाकों की बिजली बंद रहेगी।
इसी प्रकार कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर बी, अलीगंज, मॉडर्न स्कूल, चंद्रलोक, एमआईजी कॉलोनी, एचआईजी कॉलोनी, मिर्जाबाग, सेक्टर ई अलीगंज के आसपास सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
निरालानगर उपकेंद्र से बड़ा और छोटा चांदगंज, चांदगंज गार्डन, सेक्टर ए महानगर, छप्पर तल्ला, सब्जी मंडी और अहिबरनपुर उपकेंद्र के गल्लामंडी, मूंगफली मंडी, आदर्शपुरम के आसपास की बिजली सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन