फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: CM Yogi said, fulfill the goal of one district one medical college, instructions to expedite the establishment of medical colleges

लखनऊ : सीएम योगी ने कहा, एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज का लक्ष्य पूरा करें, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

Thu, 16 Jun 2022 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Jun 2022 07:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना सरकार की प्राथमिकता है। जो अस्पताल निर्माणाधीन हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। ताकि अगले सत्र तक इन कॉलेजों में भी पढ़ाई शुरू की जा सके। असेवित जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए पीपीपी नीति घोषित की गई है।

विज्ञापन
Lucknow: CM Yogi said, fulfill the goal of one district one medical college, instructions to expedite the establishment of medical colleges
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके लिए पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। वह बृहस्पतिवार को टीम 9 की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना सरकार की प्राथमिकता है। जो अस्पताल निर्माणाधीन हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। ताकि अगले सत्र तक इन कॉलेजों में भी पढ़ाई शुरू की जा सके। असेवित जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए पीपीपी नीति घोषित की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। कोविड की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखा जाए। विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के नए मामलों की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत सतर्कता और सावधानी बरती जाए।
विज्ञापन


उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज देने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तक 33 करोड़ 45 लाख 50 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 13 करोड़ 99 लाख 99 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज दी गई है। जो लक्ष्य का 94.96 प्रतिशत है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 98.79 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 82.92 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 92.80 प्रतिशत बच्चों ने टीके की पहली खुराक तथा 53.44 प्रतिशत बच्चों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है। 33 लाख 57 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed