फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Class 6 student committed suicide by hanging herself

लखनऊ: कक्षा छह की छात्रा ने फांसी लगा की खुदकुशी, स्कूल से लौटकर चुपचाप चली गई थी कमरे में

Sun, 03 Dec 2023 08:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 03 Dec 2023 08:35 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक इमरान व इकरार कैटरिंग का काम करते हैं। वह अपनी मां आसिया बानो व छह बहनों के साथ रहते हैं। इसमें उनकी 11 साल की बहन अरजीना भी शामिल थी। 

विज्ञापन
Lucknow: Class 6 student committed suicide by hanging herself
छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के आशियाना के भदरुख इलाके में कक्षा छह की छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। न ही परिवारीजन खुदकुशी की वजह बता सके। बहरहाल पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इमरान व इकरार कैटरिंग का काम करते हैं। वह अपनी मां आसिया बानो व छह बहनों के साथ रहते हैं। इसमें उनकी 11 साल की बहन अरजीना भी शामिल थी। अरजीना पास के ही भदरुख उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। शु्क्रवार को वह स्कूल गई थी। दोपहर बाद वह घर आई और अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई, तो परिवारीजनों ने उसे आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर बाथरूम में देखा, तो अरजीना दुपट्टे फंदे से लटकती हुई दिखी। आननफानन उसको फंदे से उतारा और लोकबंधु अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि काफी देर पहले ही अरजीना की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


हर किसी का सवाल-आखिर वजह क्या?
अरजीना महज 11 साल की थी। आखिर ऐसा क्या हो गया, जो वह फंदे से लटक गई। ये सवाल हर किसी का था। चूंकि परिवारीजनों का कोई आरोप नहीं है, इसलिए पुलिस ने भी कोई जांच-पड़ताल नहीं की। पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई करेंगे। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को अरजीना के घर से लड़ाई-झगड़े की आवाज आ रही थी। कहीं विवाद की वजह से अरजीना ने ऐसा कदम तो नहीं उठाया? हालांकि मामले में परिवारीजन पूरी तरह से खामोश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed