{"_id":"68a6e471c18951bbd40cfc8a","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1346830-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 20000 घरों की आधी रात को बत्ती गुल, तड़के हुई चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 20000 घरों की आधी रात को बत्ती गुल, तड़के हुई चालू
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर और फॉल्ट एक्सपर्ट की निगरानी में जान जोखिम में डालकर काम करता हुआ संविदा कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काकोरी मोड़ के एफसीआई उपकेंद्र का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दुबग्गा डिवीजन के एफसीआई उपकेंद्र इलाके में बीते बुधवार आधी रात को 20000 घरों की बत्ती गुल हो गई। इससे अफसर में हड़कंप मच गया। आधी रात को ही जूनियर इंजीनियर नितिन कुमार सहयोगी कर्मियों को लेकर उपकेंद्र पहुंचे और करीब 3:30 घंटे की मसक्कत के बाद बृहस्पतिवार तड़के साढे चार बजे बिजली को चालू कर पाए तब अफसर को राहत की सांस मिली हालांकि कर्मियों ने जान जोखिम में भी डालना पड़ा।
उपकेंद्र कर्मचारियों ने बताया की रात करीब 1:30 बजे अचानक 33 ,000 की बिजली आपूर्ति के पैनल में जोरदार धमाका हुआ और बत्ती गुल हो गई। रात के कर्मचारियों ने वैकल्पिक स्रोत से बिजली को चालू कर लिया ,मगर उसमें भी फाल्ट आ गया और पूरी तरह से उपकेंद्र के काकोरी मोड़, आदर्श बिहार, बुद्धेश्वर चौराहे तक उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
₹10000 की पगार पाने वाले कर्मी जोखिम में डालते जान
एफसीआई उपकेंद्र के दोनों स्रोत की बिजली ठप होने के कारण आशंका हो गई की कहीं उपभोक्ता घेराव करने न पहुच जाए, जिसके कारण रात को ही वह कर्मचारी जो महज ₹10000 प्रति माह की पगार पाते वह अपनी जान जोखिम में डालकर फाल्ट को सही किया। इसके बाद बिजली को चालू कर पाए।

जूनियर इंजीनियर और फॉल्ट एक्सपर्ट की निगरानी में जान जोखिम में डालकर काम करता हुआ संविदा कर्मी
विज्ञापन