{"_id":"687e534f60335478120f5dbd","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1303054-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजलीघर पर सोने वाला ऑपरेटर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजलीघर पर सोने वाला ऑपरेटर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- राजेद्रनगर के यूपीआईएल बिजलीघर का वायरल हुआ था वीडियो
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी के बिजलीघर पर ड्यूटी के दौरान आए दिन सोने वाले ऑपरेटर को सोमवार रात को निलंबित कर दिया गया। इस ऑपरेटर का सोमवार सुबह ही कुर्सी पर सोने का वाीडियो वायरल हुआ था।
अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सुबह 11 बजे रेजीडेंसी के एक्सईएन जय प्रकाश को प्रकरण की जांच कराकर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए थे । एक्सईएन ने पूरे मामले की जांच करने के बाद रात करीब आठ बजे ऑपरेटर धमेंद्र कुमार शर्मा को निलंबित करके खंडीय कार्यालय में संबद्ध किया। वीडियो में रविवार रात करीब 10 बजे का बिजलीघर की कुर्सी पर ऑपरेटर के सोने का सीन कैद है।
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर दे चुका था चेतावनी
एक्सईएन ने निलंबन आदेश में उल्लेेख किया कि जूनियर इंजीनियर के द्वारा कई ऑपरेटर के रूप में तैनात तकनीकी सहायक को ड्यूटी पर न सोने की चेतावनी दी थी। मगर, ऑपरेटर ने अपनी आदत में सुधार नहीं किया।
विज्ञापन