फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Chief Minister Yogi gave instructions to the DMs of all the districts, DM should fix the drinking water supply system in view of the heat.

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों के डीएम को दिए निर्देश, गर्मी को देखते हुए पेयजलापूर्ति व्यवस्था दुरूस्त कराएं डीएम

Mon, 06 Jun 2022 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Jun 2022 07:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवी संगठनों से सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाने के साथ ही गोवंश समेत निराश्रित जानवरों के लिए भी सार्वजनिक स्थानों पर पीने का पानी और छाया की व्यवस्था करने में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
Lucknow: Chief Minister Yogi gave instructions to the DMs of all the districts, DM should fix the drinking water supply system in view of the heat.
सीएम योगी आदित्यनाथ

विस्तार

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी जिले डीएम को पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के मुताबिक कराने की व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने को कहा है। खरीब हैंडपंप को ठीक कराने से लेकर चालू हैंडपंप की भी लगातार निगरानी करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने जिले बड़े व संबंधित अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पेयजल की उपलब्धता पर नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवी संगठनों से सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाने के साथ ही गोवंश समेत निराश्रित जानवरों के लिए भी सार्वजनिक स्थानों पर पीने का पानी और छाया की व्यवस्था करने में सहयोग करने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने आम नागरिकों से भी पक्षियों के लिए छोटे वर्तनों में दाना व पानी रखने की अपील की है। वहीं ग्राम पंचायतों और सभी नगर निकायों को भी अपने-अपने क्षेत्र में तालाबो में पानी भरकर रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को भी जंगलों व में वन्य जीवों के लिए पानी की व्यवस्था ठीक रखने और वन कर्मियों को लगातार वन क्षेत्रों में भ्रमण करते रहने व जलाशयों में पानी की भरपूर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। यदि जरूरत तो कुछ स्थानों पर तालाब आदि खुदवा कर भी जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed