{"_id":"696959f326730b2523051115","slug":"lucknow-chamber-of-commerce-elections-in-february-amarnath-mishra-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1562011-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ व्यापार मंडल का चुनाव फरवरी में : अमरनाथ मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ व्यापार मंडल का चुनाव फरवरी में : अमरनाथ मिश्र
Fri, 16 Jan 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंड परिसर में बृहस्पतिवार को लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से स्नेह मिलन एवं
लखनऊ। ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंड परिसर में बृहस्पतिवार को लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से स्नेह मिलन एवं वार्षिक महोत्सव हुआ। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि व्यापार मंडल का चुनाव फरवरी में प्रस्तावित है। इसकी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। संगठन की शक्ति उसकी एकता में निहित है और आने वाले समय में मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा। चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों का परिवार है, जो हर संघर्ष और हर परिस्थिति में अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहता है।
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि आगामी चुनाव संगठन को और अधिक लोकतांत्रिक व सशक्त बनाएंगे। कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन से निरंतर संवाद बनाए रखेगा। कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री प्रियंक गुप्ता ने व्यापारियों का स्वागत किया। व्यापारियों को सम्मानित किया गया।