{"_id":"6252ef9a7cdd6809fd19a6af","slug":"lucknow-cbi-files-case-against-those-who-took-loan-from-fake-documents-jml-company-had-taken-loan-from-sidbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने वालों पर सीबीआई ने दर्ज किया केस, जेएमएल कंपनी ने सिडबी से लिया था लोन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने वालों पर सीबीआई ने दर्ज किया केस, जेएमएल कंपनी ने सिडबी से लिया था लोन
Mon, 11 Apr 2022 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:29 AM IST
सार
गौतमबुद्घनगर में 2015 से 2019 के बीच मेसर्स जेएमएल मार्केटिंग लिमिटेड के प्रमोटर, निदेशक और कुछ वकीलों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे लोन के लिए अप्लाई किया। बैंक ने भी दस्तावेजों को सही मान कर सिक्योर बिजनेस लोन के तहत 3 करोेड़ 40 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई की लखनऊ यूनिट की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लेकर स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक आफ इंडिया (सिडबी) को चूना लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गौतमबुद्घनगर में 2015 से 2019 के बीच मेसर्स जेएमएल मार्केटिंग लिमिटेड के प्रमोटर, निदेशक और कुछ वकीलों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे लोन के लिए अप्लाई किया। बैंक ने भी दस्तावेजों को सही मान कर सिक्योर बिजनेस लोन के तहत 3 करोेड़ 40 लाख रुपये दे दिए। इसके अलावा 6.97 लाख डायरेक्ट क्रेडिट स्कीम और 3 करोड़ आवधिक क्रेडिट सुविधा के लिए दिए। लोन न चुकाने पर बैंक ने 20 लाख रुपये का ब्याज लगाया।
विज्ञापन
इस मामले में सीबीआई ने कंपनी समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें कंपनी जेएमएल मार्केटिंग प्रालि के अलावा कीमती लाल अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, राजेंद्र चावला, वीरेंद्र कुमार चावला, रिया चावला, कंचन चावला, अशोक कुमार गर्ग, रमेश ग्रोवर और जितेंद्र शर्मा शामिल हैं। इनके खिलाफ सीबीआई ने धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और धन के दुरुपयोग करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन