फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Car speeding, hits several vehicles, four seriously injured; child dies

लखनऊ: तेज रफ्तार में अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल; मासूम की मौत

Thu, 12 Feb 2026 11:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Feb 2026 11:04 PM IST
सार

Lucknow hit and run case: लखनऊ में हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। कार ने बाइक से टकराते हुए पांच लोगों को कुचल दिया। 

विज्ञापन
Lucknow: Car speeding, hits several vehicles, four seriously injured; child dies
लखनऊ में हिट एंड रन केस मामला।

विस्तार

लखनऊ के बंथरा कस्बे में बृहस्पतिवार देर शाम फेयरवेल पार्टी से लौट रहे 12 के छात्र ने तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी। कार बाइक से टकराते हुए पांच लोगों को कुचल दिया। फिर एक ई-रिक्शा और ऑटो में जा भिड़ी। हादसे में एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। भागते समय आरोपी की कार का टायर फट गया। ऐसे में वह गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र बंथरा के बनी का रहने वाला है।

विज्ञापन


बंथरा के सहिजनपुर निवासी प्रमोद कुमार बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे बाइक से कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास स्थित दुकान पर पहुंचे थे। वह बाइक खड़ी कर खरीदारी करने चले गए। इस बीच दोस्त के साथ लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे 12वीं के छात्र की तेज रफ्तार कार प्रमोद की बाइक से टकरा गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बंथरा के अंबेडकर मोहल्ला निवासी अरमान, उन्नाव के उगू की साधना पटेल, उनकी मां मीना देवी, साधना के बेटे दीक्षांत (6) जोरदार टक्कर मार दी। फिर कार ई रिक्शा से टकराते हुए एक ऑटो में जा घुसी। हादसे में ई रिक्शा चालक उन्नाव के सोहरामऊ के रहने वाले अवध बिहारी भी जख्मी हो गए।

विज्ञापन

हादसा इतना भीषण की कांप उठी रूह

घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार से बचने के लिए लोगों को जहां जगह मिली वे भागने लगे। हादसा इतना भीषण था कि लोगों की रूह कांप। इस बीच आरोपी छात्र और उसकी दोस्त कार छोड़ कर भाग निकली। आनन-फानन लोगों ने सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, अस्पताल में दीक्षांत की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां दीक्षांत को मृत घोषित कर दिया। दीक्षांत अपने पिता संजय पटेल के साथ बंथरा में किराये पर रहता था और केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-2 का छात्र था।

विज्ञापन

खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज

एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि घायलों के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है। घरवाले तहरीर दे रहे हैं। आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed