{"_id":"5a61b5b04f1c1b805a8b4dee","slug":"lucknow-brightland-school-closed-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राइटलैंड स्कूल दो दिन के लिए बंद, छात्रा हुई जुवेनाइल कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राइटलैंड स्कूल दो दिन के लिए बंद, छात्रा हुई जुवेनाइल कोर्ट में पेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के बाहर गस्त करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के ब्राइटलैंड स्कूल में छात्र को चाकू मारने की घटना के बाद बच्चों में बसे खौफ को दूर करने के लिए स्कूल को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। स्कूल अब सोमवार को खुलेगा। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को देर रात मैसेज करके इसकी सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
स्कूल में हुई इस घटना के बाद से बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी काफी डरे हुए हैं। स्कूल के आस-पास पुलिस लगातार चौकसी बरत रही है। हालांकि गुरुवार को प्रिंसिपल और आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी के बाद से अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया। देर शाम घटनास्थल पर लगी पीएसी को भी हटा लिया गया। स्कूल के आस-पास का माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं आरोपी छात्रा को आज जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक और उसके माता पिता कोर्ट में उपस्थित रहे। छात्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया। पुलिस की पूछताछ में भी छात्रा ने सभी आरोपों से इंकार किया था।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने भी बेटी को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ने में बहुत अच्छी है और उसने कुछ नहीं किया। पुलिस और चाइल्ड लाइन वाले बुधवार दोपहर से ही उससे बातचीत कर रहे हैं और वह सब बता रही है लेकिन हमले की बात मानने से इन्कार कर रही है।
मंगलवार को प्रार्थना के वक्त वह कहां थी। प्रार्थना में उसके आगे-पीछे कौन था। प्रार्थना के बाद कहां गई। उसने कौन-कौन सी क्लास अटेंड की। क्लास में पढ़ाने के लिए कौन से टीचर आए थे। क्लास से निकलकर वह कहां गई। वह वॉशरूम कब गई थी। ऐसे तमाम सवाल बेटी से पूछे गए। उसने एक-एक सवाल का जवाब दिया।
यह भी बताया कि मंगलवार को उसकी क्लास में सबकी तलाशी हुई थी। तलाशी के बाद वह वॉशरूम गई थी लेकिन तब तक कोई बात नहीं थी। बाद में कॉलेजों के लोगों ने उसके परिवारीजनों को बुलवाकर उनके सामने पूछताछ शुरू की। कॉलेज वालों ने परिवारीजनों को बताया था कि छात्रा ने कोई टेक्स्ट बुक छिपाकर रखी है इसलिए पूछताछ कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने बेटी के साथ ही पढ़ने वाली छोटी बेटी से भी जानकारी ली। उसने बताया कि मंगलवार को दीदी उसके साथ ही रही थी।