{"_id":"5959ec944f1c1be4618b4bc3","slug":"lucknow-boy-sends-vulgar-messages-to-girls-from-fake-instagram-id","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर 1100 लड़कियों से दोस्ती, भेजे अश्लील मैसेज और वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर 1100 लड़कियों से दोस्ती, भेजे अश्लील मैसेज और वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Jul 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
आरोपी शोएब
इंस्टग्राम पर फर्जी आईडी से 1100 युवतियों से दोस्ती, 26 से इजहार-ए-मुहब्बत और अश्लील वीडियो व फोटो भेजना शोहदे को महंगा पड़ा। राजधानी की एक पीड़ित छात्रा की शिकायत पर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
महीनेभर पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्त बनी 11वीं की छात्रा से उसने हफ्तेभर की चैटिंग के बाद मोहब्बत का इजहार किया। छात्रा ने विरोध किया तो शोहदा उसे अश्लील फोटो और वीडियो भेजने लगा और फोन पर छात्रा को धमकाने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच की और गोमतीनगर में शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को आरोपी को उजरियांव में उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गोमती नगर सुजीत दुबे ने बताया कि उजरियांव निवासी शोएब के पिता राशिद की हुसड़िया पर पेंट की दुकान है। इससे पहले भी आरोपी युवक फेसबुक पर युवतियों को अश्लील वीडियो और फोटो भेज चुका है। इस मामले में पीड़ित युवतियों ने वीमेन पावर लाइन में शिकायत की थी।
शोहदे को दो बार पकड़ा भी जा चुका है। हर बार वह पावर लाइन के अधिकारियों के सामने माफी मांगकर छूट जाता था। कुछ दिन तक खामोश रहने के बाद फिर दूसरी युवती को अपना शिकार बनाता था।
मुहब्बत ठुकराई तो किए गंदे मैसेज
आरोपी
आरोपी शोएब काफी दिनों से बेरोजगार घूम रहा था। पिता राशिद ने पुलिस को बताया कि रोडवेज में शोएब को संविदा पर कंडक्टर की नौकरी दिलवाई थी। एक जुलाई को उसे चारबाग रोडवेज बस स्टेशन पर काम शुरू करना था। ठीक इसी दिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वह नौकरी जॉइन भी नहीं कर सका था।
पीड़िता ने बताया कि जब उसने मोहब्बत का इजहार ठुकरा दिया तो तिलमिलाए शोएब ने उसे अपशब्दों के मैसेज भेजे। इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो की झड़ी लगा दी।
इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो देखकर छात्रा के होश उड़ गए। उसने इसकी शिकायत परिवारीजनों से की। परिवारीजनों ने छात्रा से पूरी जानकारी हासिल कर इसकी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय बाल अधिकार अयोग से ई-मेल के जरिए की।
साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आयोग ने मामले की जांच के लिए डीजीपी को पत्र भेजा। इसके बाद डीजीपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी। साइबर सेल ने छात्रा व आरोपी युवक की सोशल साइट की जांच की। इसमें अश्लील फोटो व वीडियो भेजने की बात सही पाई गई। आयोग के निर्देश पर साइबर सेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

नाम बदलकर करता था चैटिंग
सोशल मीडिया
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर सुजीत दुबे ने बताया कि जैसे ही शोएब को यह पता चला कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट की है। इसके बाद उसने अपने इंस्टाग्राम साइट से छात्रा को भेजे सारे अश्लील वीडियो डिलीट कर दिए। हालांकि पुलिस ने मोबाइल के बैकअप से कुछ वीडियो हासिल कर लिए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि शोएब ने नाम बदलकर करीब 26 युवतियों से दोस्ती की। इन युवतियों से इंस्टाग्राम पर मोहब्बत का इजहार भी किया। पड़ताल यह भी सामने आया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम की आईडी आकाश अवस्थी के नाम से बना रखी थी।
वह जिस मोबाइल नंबर से सोशल साइट एक्टीवेट कर रहा था। वह उन्नाव के छिबरामऊ के सुरेंद्र के नाम से है। प्री-एक्टीवेटेड सिम जिस दुकान से ली गई है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंस्टाग्राम पर लंबी है फ्रेंड लिस्ट
साइबर सेल में तैनात इंस्पेक्टर विजय बीर सिंह सिरोही ने बताया कि सोशल साइट पर आरोपी शोएब की फ्रेंड लिस्ट में 1100 युवतियों के नाम हैं। कुछेक साथ उसने अंतरंग मैसेज भी आदान-प्रदान किए हैं। सैकड़ों युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी।