{"_id":"6149dc74ae221e34a5372136","slug":"lucknow-body-of-ba-student-businessman-and-teenager-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : बीए की छात्रा, व्यापारी और किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : बीए की छात्रा, व्यापारी और किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला
Wed, 22 Sep 2021 10:47 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:47 AM IST
सार
लखनऊ में कृष्णानगर में बीए की छात्रा, गोमतीनगर विस्तार में व्यापारी और तालकटोरा में 12 साल की किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। तीनों मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में कृष्णानगर में बीए की छात्रा, गोमतीनगर विस्तार में व्यापारी और तालकटोरा में 12 साल की किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। तीनों मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है। कृष्णानगर के भोला खेड़ा निवासी सुगंधित प्रसाद की पुत्री अनुराधा (24) बीए में पढ़ती थी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह अनुराधा का कमरा न खुलने पर उसके भाई दीपक कुमार वर्मा ने दस्तक दी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांकने पर अनुराधा का शव पंखे में चादर से बंधे फांसी के फंदे पर लटका देख दीपक दंग रह गया। सूचना पर कृष्णानगर कोतवाली के उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव ने मौका मुआयना किया। हालांकि अनुराधा की मौत का कोई कारण नहीं पता चल सका।
विज्ञापन
मूल रूप से कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुर निवासी पुत्तन सचान उर्फ द्वारिका प्रसाद गोमतीनगर विस्तार में एसटीपी रोड पर रहते थे। खरगापुर में उनकी सचान ट्रेडर्स के नाम से मौरंग, गिट्टी की दुकान है। मंगलवार सुबह पुत्तन का शव घर के रोशनदान में गमछे से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुत्तन के तीन पुत्र हैं। गोमतीनगर विस्तार थाने के उपनिरीक्षक भूटान सिंह का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
तालकटोरा थाना क्षेत्र के अशोक विहार में किराए के मकान में रहने वाली मंजू थापा (12) का शव मंगलवार को घर में सीढ़ियों की रेलिंग से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना के वक्त मंजू के परिवार के सभी लोग काम करने गए थे। मंजू की चचेरी बहन रूपा थापा ने तालकटोरा थाने में सूचना दी है। उपनिरीक्षक तिलक ने बताया कि मौका मुआयना करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मंजू के खुदकुशी करने के कारणों की जांच की जा रही है।