{"_id":"6228abd6b3fce5293f350cbe","slug":"lucknow-bjp-s-high-level-meeting-in-delhi-on-11-12-after-exit-polls-bjp-is-preparing-for-cabinet-formation","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक 11-12 को दिल्ली में, एग्जिट पोल के बाद मंत्रिमंडल गठन की तैयारी में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक 11-12 को दिल्ली में, एग्जिट पोल के बाद मंत्रिमंडल गठन की तैयारी में जुटी भाजपा
Wed, 09 Mar 2022 06:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Mar 2022 06:59 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक चुनाव नतीजे भाजपा के पक्ष में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री सुनील बंसल सहित सभी प्रमुख नेता शुक्रवार सुबह तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद 11-12 मार्च को दिल्ली में भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक होगी। भाजपा ने एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर मंत्रिमंडल गठन को लेकर तैयारियां शुरू की है। पार्टी ने चुनाव परिणाम के बाद सभी नवनिर्वाचित विधायकों को लखनऊ पहुंचने को कहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बुधवार शाम लखनऊ लौटे। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह सहित अन्य नेता लखनऊ में रहेंगे। पार्टी ने चुनाव परिणाम के बाद सभी नवनिर्वाचित विधायकों को लखनऊ तलब किया गया है। लखनऊ में नए विधायकों के रहने की व्यवस्था राज्य संपत्ति विभाग और पार्टी के स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव नतीजे भाजपा के पक्ष में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री सुनील बंसल सहित सभी प्रमुख नेता शुक्रवार सुबह तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री संगठन बीएल संतोष और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ मंत्रिमंडल गठन और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा होगी। बैठक में जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर मंत्रिमंडल का आकार तय किया जाएगा।
विज्ञापन