फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: BJP leader Mohsin Raza acquitted in 33-year-old case, was accused of assault, abusing and threatening the truck driver

लखनऊ : भाजपा नेता मोहसिन रजा 33 साल पुराने मामले में दोषमुक्त, ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने का था आरोप

Tue, 15 Mar 2022 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Mar 2022 08:32 PM IST
सार

दोनों पर ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने का आरोप था।

विज्ञापन
Lucknow: BJP leader Mohsin Raza acquitted in 33-year-old case, was accused of assault, abusing and threatening the truck driver
मोहसिन रजा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने 33 साल पुराने मामले में भाजपा नेता मोहसिन रजा उर्फ  अरशद और अकबर हुसैन को दोषमुक्त कर दिया है। दोनों पर ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने का आरोप था। 

विज्ञापन

 
इसके पहले 5 मार्च को बचाव पक्ष के वकील मनीष त्रिपाठी और आकाश वर्मा ने कोर्ट में कहा था कि मोहसिन रजा और अकबर हुसैन निर्दोष हैं। इनके दोषी ठहराने का कोई साक्ष्य नहीं है। वहीं, अभियोजन ने कहा था कि मामला संदेह से परे है, लिहाजा इन्हें दोषी करार दिया जाए।
विज्ञापन


इस मामले की रिपोर्ट वादी लल्लन ने 19 मई 1989 को मोहसिन रजा तथा अकबर हुसैन के विरुद्ध थाना वजीरगंज में लिखाई थी। इसमें कहा गया था कि वह ट्रक (यूटीसी 9810) लेकर बड़े छत्ते पुल की तरफ  जा रहा था। तभी सामने से साइकिल से आते मोहसिन रजा और अकबर साइकिल ट्रक के सामने आ गए। इस पर दोनों ने साइकिल वहीं खड़ी कर उसे ट्रक से खींचकर मारा पीटा। इससे उसे चोटें आईं और कलाई घड़ी टूट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed