{"_id":"57b425644f1c1bd0596eb4df","slug":"lucknow-bhopal-weekly-special-train-will-be-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से भोपाल जाने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए अहम जानकारी, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से भोपाल जाने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए अहम जानकारी, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमरउजाला, कानपुर
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:29 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से भोपाल जंक्शन के बीच कानपुर सेंट्रल होकर आने जाने वाली लखनऊ-भोपाल वीकली स्पेशल ट्रेन चार महीने के लिए निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
यह ट्रेन 25 अगस्त से 30 दिसंबर तक नहीं चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि परिचालन में आ रही दिक्कतों से चार महीने के लिए इसे निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
जिन लोगों ने पहले से इसमें रिजर्वेशन कराए हों, वह टिकट कैंसिल करा लें। लखनऊ से यह ट्रेन 26 अगस्त से 30 दिसंबर तक हर शुक्रवार को नहीं चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ से हर शुक्रवार को रात 12:10 बजे छूटती है और रात 1:35 बजे कानपुर सेंट्रल आती है।
विज्ञापन
दस मिनट रुकने के बाद भोपाल जाती है। वहीं भोपाल से यह ट्रेन 25 अगस्त से 29 दिसंबर तक हर गुरुवार को नहीं चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार को भोपाल जंक्शन से सुबह 10 बजे छूटती है और शाम 7:05 बजे कानपुर सेंट्रल आती है। दस मिनट के ठहराव के बाद लखनऊ जाती है।