फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Bengali Civil Society also celebrated New Year

Lucknow News: लखनऊ बंगीय नागरिक समाज ने भी मनाया नववर्ष

Thu, 16 Apr 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Bengali Civil Society also celebrated New Year
लखनऊ। बंगाली नववर्ष के अवसर पर हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट सभागार में आयोजित समारोह की शुरुआत वंदेमातरम गीत के साथ हुई। लखनऊ बंगीय नागरिक समाज के आयोजन में बांग्ला साहित्यकार अतुल कुमार सेन की अमर कृति मोदर गोरब मोदर आशा आमोरि बांग्ला भाषा... की प्रस्तुति सुमधुर आवाज में भवानी मिट्ठू राय ने दी। अवसर पर बंगाल के महापुरुषों ईश्वरचंद्र विद्यासागर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, रविंद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को सराहा गया।
विज्ञापन

लखनऊ बंगीय नागरिक समाज के मुख्य संयोजक पीके दत्ता ने वर्ष 1775 से लेकर 2026 तक लखनऊ के विकास में बंगालियों के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अतिथियों सुधीर हलवासिया और रोहित अग्रवाल को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। अतिथियों का मिष्टी दोई खिलाकर स्वागत किया गया। अवसर पर डॉ. माधवी, पूनम डे, रतना बापुली, मालविका दत्ता, आतोशी दत्ता, रंजीता दत्ता, काकोली दत्ता, रेबा दत्ता, ज्योत्सना सिंह, रूबी डे, रिंकू डे, नितिन डे, प्रभात दत्ता, मुकेशानंद, कृष्णानंद राय, उत्तम राय समेत बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed