फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Anurag Thakur took feedback from BJP spokespersons, said - expose the allegations of the opposition with facts

लखनऊ : अनुराग ठाकुर ने लिया भाजपा प्रवक्ताओं से फीडबैक, बोले- विपक्ष के आरोपों को तथ्यों के साथ बेनकाब करें

Wed, 13 Oct 2021 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Oct 2021 08:39 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी दल अब मीडिया और जनता के बीच भ्रामक प्रचार, झूठे आरोप लगाकर सरकार व संगठन को घेरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट को पूरी सजगता के साथ विपक्ष पर नजर रखने और उनके आरोपों का पूरी ताकत के साथ पलटवार करना होगा।

विज्ञापन
Lucknow: Anurag Thakur took feedback from BJP spokespersons, said - expose the allegations of the opposition with facts
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक करते अनुराग ठाकुर, स्वतंत्र देव सिंह, संजय मयूख और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मीडिया टीम को विपक्ष के आरोपों को तथ्यों के साथ बेनकाब करने के साथ सरकार व संगठन के खिलाफ फेक न्यूज का तुरंत पर्दाफाश करने को कहा है। ठाकुर ने बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की मीडिया टीम के साथ बैठक की।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी संजय मयूख और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया की मौजूदगी में हुई बैठक में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में अभूतपूर्व काम किया है। विपक्षी दल अब मीडिया और जनता के बीच भ्रामक प्रचार, झूठे आरोप लगाकर सरकार व संगठन को घेरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट को पूरी सजगता के साथ विपक्ष पर नजर रखने और उनके आरोपों का पूरी ताकत के साथ पलटवार करना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चलने वाली फेक न्यूज पर भी तुरंत तथ्यों के सात पलटवार करने की योजना बनाएं। उन्होंने भाजपा के प्रवक्ताओं से चुनाव के मद्देनजर प्रसार प्रसार को लेकर सुझाव भी मांगे। बैठक में मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव, समीर सिंह, हीरो वाजपेयी सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रदेश से लेकर जिलों तक बनाएं समन्वय
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा मीडिया टीम को प्रदेश से लेकर जिलों तक प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया से समन्वय बनाना होगा। उन्होंने प्रवक्ताओं से उनके जिलों के प्रवास का फीडबैक लेते हुए कहा कि जिस-जिस जिले में जाकर आएं है वहां के मीडिया प्रभारी और मीडिया कर्मियों से संवाद बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार और संगठन समन्वय से काम करेंगे
अनुराग ठाकुर ने लोक भवन में सरकार के सूचना विभाग और भाजपा के मीडिया पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक भी ली। बैठक में सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने मीडिया में प्रचार प्रसार को लेकर योजना बताई। ठाकुर ने कहा कि सरकार और संगठन की मीडिया टीम समन्वय से काम क रेगी। बैठक में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार, शलभमणि त्रिपाठी भी मौजूद थे।

दूरदर्शन दफ्तर भी गए ठाकुर
अनुराग ठाकुर दूरदर्शन के लखनऊ स्थित दफ्तर भी गए। वहां अधिकारियों से बातचीत में दूरदर्शन पर समाचार सहित अन्य कार्यक्रमों के प्रसारण पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed