फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Another youth injured by Chinese manjha in Lucknow, escaped neck slitting

Lucknow: लखनऊ में चीनी मांझे से एक और युवक हुआ घायल, गर्दन कटने से बची

Fri, 06 Feb 2026 10:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Feb 2026 10:43 AM IST
सार

लखनऊ में बृहस्पतिवार शाम को एक और युवक चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। मांझे से उनकी गर्दन में घाव हो गया।
 

विज्ञापन
Lucknow: Another youth injured by Chinese manjha in Lucknow, escaped neck slitting
मांझे से घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एक और युवक चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। हालांकि, उसकी गर्दन कटने से बच गई। 

विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारी सुधीर बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे के करीब बिजली घर जा रहे थे कि गोमती नगर विस्तार में चीनी मांझे में फंसने से घायल हो गए। इसके पहले बृहस्पतिवार दोपहर शहीद पथ पर स्कूटी से जा रहे सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी बृजेश राय खतरनाक मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनका गाल व होंठ कट गया। उन्हें कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - एसआईआर में दावा-आपत्ति का आखिरी मौका आज, फॉर्म-6 भरकर मतदाता के रूप में कराएं पंजीकरण
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जब बंदी भागे, उस दौरान 16 घंटे बंद रहा सीसीटीवी कैमरा, डीजीआई की जांच में खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुनगंज साईं दाता रोड स्थित सरजू नगर कॉलोनी में बृजेश परिवार के साथ रहते हैं। वह कुछ वर्ष पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। मौजूदा समय में वह कैंसर अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह एक अधिकारी के गोमतीनगर स्थित घर स्कूटी से जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट लगाया था।

इकाना अस्पताल के पास वह मांझे की चपेट में आ गए जिससे उनका होंठ व दाहिना गाल कट गया। किसी तरह उन्होंने स्कूटी रोकी और घायल अवस्था में सड़क किनारे लेट गए। लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें 12 टांके लगे। बाद में परिजन उन्हें कमांड अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed