फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: All women's hostels in charge of the Lviv New Campus have been removed, and a new team has been deplo

Lucknow: लविवि न्यू कैंपस के सभी महिला छात्रावासों की जिम्मेदारों को हटाया, नई टीम तैनात; जानें वजह

Sat, 28 Feb 2026 08:20 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 28 Feb 2026 08:20 AM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस के गंगा गर्ल्स छात्रावास में खराब भोजन और छात्राओं के विरोध के बाद कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने सभी महिला छात्रावासों की प्रोवोस्ट और सहायक प्रोवोस्ट को हटा दिया। 

विज्ञापन
Lucknow: All women's hostels in charge of the Lviv New Campus have been removed, and a new team has been deplo
लविवि   - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस स्थित गंगा गर्ल्स छात्रावास में मेस के खराब भोजन से छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और उसके बाद हुए प्रदर्शन को कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्राओं को धमकाने पर भी सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को कुलपति ने सख्त रुख अपनाते हुए न्यू कैंपस के सभी महिला छात्रावासों की प्रोवोस्ट, सहायक प्रोवोस्ट और एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

विज्ञापन


बुधवार रात छात्राओं की तबीयत खराब होने और विरोध प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को कुलपति गंगा गर्ल्स छात्रावास पहुंचे थे। लगभग तीन घंटे तक उन्होंने छात्राओं की समस्याएं सुनीं। छात्राओं ने एक स्वर में प्रोवोस्ट और असिस्टेंट प्रोवोस्ट की कार्यशैली व उनके व्यवहार पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


भोजन की गुणवत्ता व व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। शुक्रवार को कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने आदेश जारी कर गंगा, लावण्या और डॉ. बीआर अंबेडकर महिला छात्रावास की प्रोवोस्ट और सहायक प्रोवोस्ट को कार्यमुक्त कर दिया। इन छात्रावासों के प्रमुख पदों की जिम्मेदारी अब विधि संकाय के शिक्षकों को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कालिंद्री बनीं एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. कालिंद्री को एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट (गर्ल्स) के साथ गंगा गर्ल्स छात्रावास की प्रोवोस्ट तथा डॉ. निहारिका को सहायक प्रोवोस्ट बनाया गया है। 


बीआर अंबेडकर छात्रावास के लिए डॉ. ऋचा सक्सेना को प्रोवोस्ट तथा डॉ. श्वेता श्रीवास्तव को सहायक प्रोवोस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। लावण्या छात्रावास के लिए डॉ. मृणालिनी सिंह को प्रोवोस्ट और डॉ. शशि प्रभा जोशी को सहायक प्रोवोस्ट नियुक्त किया गया है।

खाना सुधरा, छात्राओं ने कहा- थैंक यू वीसी सर

गंगा छात्रावास की छात्राओं ने शुक्रवार को बताया कि कुलपति के दौरे के बाद से भोजन की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। हॉस्टल और मेस में साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर हुई है। इसके लिए छात्राओं ने सोशल मीडिया पर थैंक यू वीसी सर का मेसेज पोस्ट कर कुलपति को धन्यवाद ज्ञापित किया।

छात्राओं के आरोपों पर गंभीर हुए कुलपति

सूत्र बताते हैं कि कुलपति ने गंगा गर्ल्स छात्रावास की छात्राओं के आरोपों को काफी गंभीरता से लिया। अमर उजाला में शुक्रवार को प्रकाशित खबर का भी उन्होंने संज्ञान लिया है जिसमें छात्राओं ने प्रोवोस्ट डॉ. नीतम सिंह पर ‘दूसरे तरीके’ से देख लेने की धमकी देने के साथ चारित्रिक लांछन लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। कुलपति ने बृहस्पतिवार को छात्रावास पहुंचकर खुद भी देखा था कि वहां क्या स्थिति है। इसके बाद ही कुलपति ने बड़े बदलाव का निर्णय लिया।

इन्हें पद से हटाया गया

न्यू कैंपस के महिला छात्रावासों की जिन प्रोवोस्ट व असिस्टेंट प्रोवोस्ट को पद से हटाया गया है उनमें लावण्या छात्रावास की डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव व डॉ. रितु सिंह, गंगा गर्ल्स छात्रावास की डॉ. नीतम सिंह व डॉ. प्रगति श्रीवास्तव तथा बीआर अंबेडकर छात्रावास की डॉ. अर्चना सिंह और ई. निधि श्रीवास्तव हैं।

बदलाव से बेहतरी की उम्मीद

कुलपति ने तय किया है कि अब सप्ताह में एक दिन वह न्यू कैंपस में बैठेंगे। बृहस्पतिवार को हॉस्टल से लौटते ही उन्होंने पांच सदस्यों की टीम बनाई जिसने शाम तक मेस संचालकों को नोटिस जारी कर दिया। अब आगे छात्राओं को भोजन परोसने के कार्य में पुरुषों के स्थान पर अब महिला कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed