{"_id":"63ee7f21559bfee0e7086c83","slug":"lucknow-akhilesh-shivpal-will-sit-side-by-side-in-the-house-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : सदन में अगल-बगल बैठेंगे अखिलेश-शिवपाल, अमर उजाला ने पहले ही किया था खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : सदन में अगल-बगल बैठेंगे अखिलेश-शिवपाल, अमर उजाला ने पहले ही किया था खुलासा
Fri, 17 Feb 2023 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 04:04 AM IST
सार
शिवपाल की सीट बदलने के लिए मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पांडेय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा में अब नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव अगल-बगल बैठेंगे। शिवपाल की सीट बदलने के लिए मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पांडेय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंप दिया है।
विधानसभा में अभी तक नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बगल में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद बैठते थे। शिवपाल सिंह यादव की सीट दूसरी पंक्ति में विधायक रविदास मेहरोत्रा के बगल में थी। इसी पंक्ति में आजम खां को भी सीट अलॉट थी। अब आजम खां सदन के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में उनकी सीट पर अवधेश प्रसाद बैठेंगे। अवधेश प्रसाद की सीट पर शिवपाल सिंह यादव बैठेंगे।
मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि आजम खां की सीट अवधेश प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बगल वाली अवधेश प्रसाद की सीट को शिवपाल सिंह यादव को अलॉट करने संबंधी पत्र विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। वह सात फरवरी को शिवपाल सिंह यादव के आवास पर पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब 45 मिनट बातचीत हुई थी। इस बातचीत के बाद अमर उजाला ने खुलासा किया था कि विधानसभा में शिवपाल सिंह को फ्रंट सीट मिल सकती है।