{"_id":"642c50269c8222dcba0808cc","slug":"lucknow-akhilesh-said-sp-s-aim-is-to-defeat-the-anti-democratic-bjp-urban-people-are-troubled-by-the-chaos-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा- निराला को पाठ्यक्रम से हटाने पर स्पष्टीकरण दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा- निराला को पाठ्यक्रम से हटाने पर स्पष्टीकरण दे सरकार
Wed, 05 Apr 2023 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:38 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि निकाय चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब लेगी। भाजपा सरकार को महंगाई और जनता को हो रही परेशानियों का जवाब देना होगा। भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक और आरक्षण को छीन रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की रचना हटाने पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। मांग की है कि प्रदेश के अन्य कवियों की हटाई गई रचना को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि राम की शक्तिपूजा’ जैसी कालजयी रचना के लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी ''निराला'' की एक रचना को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से हटाया जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। भाजपा सरकार स्पष्टीकरण दे और तुरंत उत्तर प्रदेश के अन्य कवियों की भी हटाई गई रचनाओं को फिर से शामिल करवाए।
विज्ञापन
इसी तरह सपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट करके एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आगरा में कुछ बड़े कार्यवाहक अधिकारियों के इशारों पर हुए फ़र्ज़ी एनकाउंटर की न्यायिक जांच हो। मृतक आकाश गुर्जर के पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ रूपये की राशि दी जाए। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को फ़र्ज़ी एनकाउंटर स्टेट न बनाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कूड़े के ढेर, गंदगी, बढ़े हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ वोट देकर भाजपा को हराएगी। सफाई व्यवस्था न होने से शहरी क्षेत्रों में डेंगू, टाइफाइड सहित कई बीमारियां फैल रही हैं। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर नगरों की जनता को धोखा दिया है। सपा का लक्ष्य लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराना है। अन्य दल तय करें कि उन्हें क्या करना है?
सपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि निकाय चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब लेगी। भाजपा सरकार को महंगाई और जनता को हो रही परेशानियों का जवाब देना होगा। भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक और आरक्षण को छीन रही है। बहुजन समाज को अपमानित कर रही है। इस बार बहुजन समाज को भरोसा है कि समाजवादी सबको जोड़कर भाजपा का मुकाबला करेगी और भाजपा को करारी शिकस्त देगी। लोकतंत्र, बाबा साहब के संविधान को बचाने और अपने हक, सम्मान, अधिकार के लिए बहुजन समाज समाजवादी पार्टी के साथ एकजुट हो रहा है।
झलकारी बाई को दी श्रद्धांजलि
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की विश्वस्त सेनानी झलकारी बाई की भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम-1857 में प्रमुख भूमिका थी। वे झांसी की नियमित सेना की महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति थी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को झूठ परोस रही है। समाजवादी पार्टी हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्णमासी देहाती, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में प्रदेश कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में भगवान महावीर के जन्मोत्सव मनाया गया। सपा अध्यक्ष ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।