{"_id":"6783358cceeed2123a097588","slug":"lucknow-ajay-rai-and-avinash-pandey-reached-sp-leader-bablu-s-house-political-meanings-are-being-extracted-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सपा नेता बबलू के घर पहुंचे अजय राय और अविनाश पांडेय, निकाले जा रहे हैं सियासी मायने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सपा नेता बबलू के घर पहुंचे अजय राय और अविनाश पांडेय, निकाले जा रहे हैं सियासी मायने
Sun, 12 Jan 2025 08:52 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:52 AM IST
सार
सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के घर जाकर कांग्रेस नेताओं ने सियासी हवा तेज कर दी है। क्योंकि अभी तक सपा का कोई भी शीर्ष नेतृत्व पूर्व नगर अध्यक्ष के आवास पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
सपा नेता के घर पहुंचे अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या करने वाले सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मुजीबुर्रहमान ऊर्फ बबलू के घर शनिवार शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली। शोक जताते हुए परिवार को आश्वासन दिया कि कांग्रेस हमेशा उनके साथ रहेगी।
विज्ञापन
सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के घर जाकर कांग्रेस नेताओं ने सियासी हवा तेज कर दी है। क्योंकि अभी तक सपा का कोई भी शीर्ष नेतृत्व पूर्व नगर अध्यक्ष के आवास पर नहीं पहुंचा है। ऐसे में कांग्रेस नेताओँ के इस कदम को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्हें पूर्व नगर अध्यक्ष बबलू के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
वह जनता के हितों को लेकर निरंतर संघर्ष करने वाले नेताओं में शुमार रहे हैं। ऐसे में परिजनों से मिलकर ढांढस बधाया है। उन्होंने कहा कि इसे सियासी तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। जनता के लिए संघर्ष करने वाले हर व्यक्ति के साथ कांग्रेस खड़ी है।
विज्ञापन