फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: Flight operations will be normal after five and a half months, flights will be able to fly du

लखनऊ एयरपोर्ट: साढ़े पांच महीने बाद सामान्य होगा विमानों का संचालन, 15 अगस्त के बाद दिन में उड़ सकेंगी फ्लाइट

Wed, 13 Aug 2025 09:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 Aug 2025 09:30 PM IST
सार

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट में बीते साढ़े पांच महीने से चल रहा मेंटेनेंस का काम 15 अगस्त से खत्म हो जाएगा। इसके बाद यहां दिन में विमानों का संचालन हो सकेगा। 
 

विज्ञापन
Lucknow Airport: Flight operations will be normal after five and a half months, flights will be able to fly du
लखनऊ एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करीब साढ़े पांच महीने बाद एक बार फिर से अमौसी एयरपोर्ट पर विमानों का 24 घंटे संचालन शुरू हो सकेगा। नये टैक्सी-वे, रनवे की रि-कार्पेटिंग की वजह से 15 अगस्त तक विमानों के संचालन में बदलाव किया गया था। अब काम पूरा होने के बाद एक बार फिर से शनिवार से विमानों का संचालन पूरी तरह बहाल होगा जिससे विमानों की संख्या 120 से ज्यादा बढ़ सकती है। यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन ने सबसे पहले एक मार्च से 15 जुलाई तक सुबह 10 से शाम छह बजे विमान सेवाएं बंद की थीं। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने हस्तक्षेप किया तो इसमें बदलाव किया गया। उसके बाद संचालन अवधि में बदलाव करते हुए दो घंटे ज्यादा समय के लिए विमान उड़ाने का निर्णय लिया गया। इसकी वजह से काम की अवधि एक महीने यानी 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन


रनवे की रिकॉर्पेटिंग से लैंडिंग और टेकऑफ में काफी सुविधा हो जाएगी। टर्मिनल-3 बनने के बाद अमौसी एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ी है। वहीं अब टर्मिनल- 1 व 2 को संवारा जा रहा है। इनके बनने के बाद टर्मिनल-1, 2 व 3 को एक कर दिया जाएगा। इससे अमौसी एयरपोर्ट की क्षमता बढ़कर दोगुनी से ज्यादा हो जाएगी। ऐसे में नये रनवे से विमानों का संचालन और आसान हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed