{"_id":"660dab340af9954d06070ae3","slug":"lucknow-airport-air-india-flight-cancelled-passengers-made-ruckus-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Airport: दो घंटे विमान में इंतजार के बाद निरस्त की फ्लाइट, भड़के यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Airport: दो घंटे विमान में इंतजार के बाद निरस्त की फ्लाइट, भड़के यात्रियों ने किया हंगामा
Thu, 04 Apr 2024 12:47 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:47 AM IST
सार
दो घंटे विमान में इंतजार करने के बाद जब फ्लाइट निरस्त कर दी गई तो यात्री आक्रोशित हो गए। उन्होंने एयरलाइंस के काउंटर पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Air India
विस्तार
अमौसी एयरपोर्ट से दोपहर दो बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट एआई 626 बुधवार को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सकी।
विज्ञापन
यात्रियों को करीब दो घंटे विमान में बिठाए रखने के बाद बताया गया कि उड़ान निरस्त की जा रही है। इससे यात्री आक्रोशित हो उठे। वह विमान से वापस डिपार्चर हॉल में लौटे तो एयरलाइंस के काउंटर पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद एयरलाइंस ने सभी यात्रियों को दो दिन बाद यात्रा करने का विकल्प दिया। वहीं, कई यात्रियों को दूसरी कनेक्टिंग उड़ानों में समायोजित करवाया।