फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: After a dispute in the hotel at midnight, the girlfriend tied the hands and feet of the lover and att

लखनऊ: आधी रात होटल में हुए विवाद के बाद प्रेमिका ने प्रेमी के बांधे हाथ-पैर, चाकुओं से किया हमला

Sat, 15 Jun 2024 09:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Jun 2024 09:20 AM IST
सार

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक प्रेमी-प्रेमिका रात में होटल में रुकने गए। तड़के किसी बात पर हुए विवाद के बाद प्रेमिका ने प्रेमी को बांध दिया और उस पर चाकुओं से हमला किया। 

विज्ञापन
Lucknow: After a dispute in the hotel at midnight, the girlfriend tied the hands and feet of the lover and att
ट्रामा सेंटर पहुंचा प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में होटल में विवाद के बाद एक प्रेमिका ने प्रेमी के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद चाकू से उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रेमी को ट्राॅमा  सेंटर पहुंचाया। पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले के प्रयास में एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक अस्पताल में नर्स है।

विज्ञापन


गोसाईंगंज कस्बा निवासी अंकित कुमार इलेक्ट्रिशियन हैं। उनका चमरतलिया की रहने वाली रेनू रावत से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अंकित की मां मंजू देवी के मुताबिक बृहस्पतिवार को रेनू ने बेटे को कॉल कर खुर्दही बाजार स्थित एआर होटल में मिलने के लिए बुलाया था। कमरा बुक कर अंकित व रेनू रुके थे। शुक्रवार तड़के चार बजे किसी बात को लेकर रेनू का अंकित से विवाद हो गया। आरोपी ने अंकित के हाथ पैर बांध दिए और गले पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद प्रेमिका वहां से भाग निकली।
विज्ञापन


रेनू को होटल से अकेला निकलते देख होटल के कर्मचारी को संदेह हुआ। वह कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ अंकित फर्श पर पड़ा मिला। आनन-फानन कर्मी ने होटल मैनेजर को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अंकित को ट्रॉमा में भर्ती कराया। उसी दिन थाने पहुंच कर अंकित की मां ने एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक आरोपी रेनू एक अस्पताल में नर्स है, जिसे शुक्रवार दोपहर चांद सराय बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी से इन्कार पर चिढ़ी थी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेनू अंकित पर शादी करने का दबाव बना रही थी। अंकित के इन्कार करने पर वह भड़क गई और हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने होटल के प्रथम तल पर स्थित कमरे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।


जान से मारने का था इरादा, पर्स में रखकर लाई थी चाकू
आरोपी रेनू अंकित को जान से मारने के इरादे से होटल आई थी। उसकी पर्स में चाकू रखा था। जब उसने शादी से इन्कार कर दिया तो रेनू ने उस पर हमला कर दिया। अंकित की हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed