फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Accused of cheating worth crores escaped from police custody, five including Inspector suspended, inv

लखनऊ: पुलिस कस्टडी से भाग निकला करोड़ों की ठगी का आरोपी, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, जांच शुरू

Mon, 30 Sep 2024 06:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 30 Sep 2024 06:05 AM IST
सार

Six policemen suspended: बॉलीवुड कंसर्ट के नाम पर ठगी का आरोपी विराज त्रिवेदी गुजरात के भावनगर से पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। उसे वहां पेशी पर ले जाया गया था। 

विज्ञापन
Lucknow: Accused of cheating worth crores escaped from police custody, five including Inspector suspended, inv
छह पुलिसकर्मी निलंबित - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बॉलीवुड लाइव कंसर्ट के नाम पर करीब नौ करोड़ की ठगी करने के मामले में आरोपी विराज त्रिवेदी गुजरात के भावनगर से पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। उसे वहां पेशी पर ले जाया गया था। अभिरक्षा में गए दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


श्री सुविधा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से नवंबर 2022 में इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्राफ, गायक गुरु रंधावा, नोरा फतेही, सचेत-परंपरा और सनी लियोनी का लाइव कंसर्ट कराने के नाम पर लाखों रुपये के टिकट बेचे गए थे। करोड़ों रुपये फाइनेंसरों से भी लिए गए थे। एसटीएफ ने 30 जुलाई 2023 को गुजरात के विराज त्रिवेदी, समीर कुमार और जयंतीभाई डेरावालिया को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सूरत निवासी विराज पर गुजरात के भावनगर में भी कई एफआईआर दर्ज हैं। इनमें उसकी पेशी लगती थी। 23 सितंबर की दोपहर दरोगा गौरव चौधरी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, सिपाही हरीश कुमार, सिपाही मुकेश कुमार मौर्या, सिपाही रोहित कुमार व चालक बालेंद्र सिंह उसको दो मामलों में पेशी के लिए लेकर लखनऊ से रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 सितंबर की सुबह वह सिपाहियों मुकेश और अनिल के साथ नाश्ता करने की बात कहकर गया था और वहीं से वह भाग निकला। एसीपी लाइन किरन यादव ने बताया कि इन सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कॉल करते रहे दरोगा, सिपाहियों ने नहीं की रिसीव
दरोगा गौरव चौधरी ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि जब वह सुबह उठे तो देखा कि सिपाही मुकेश व अनिल के अलावा विराज कमरे में नहीं है। उन्होंने कॉल की। अनिल यादव ने कॉल रिसीव की और बताया कि विराज ने कहा कि उसको डायबिटीज है। इसलिए नाश्ता करना जरूरी है। इसलिए हम लोग उसको लेकर बरोडियन नाश्ता हाउस आए हैं। कुछ देर के बाद उन्होंने फिर कई कॉल की, लेकिन दोनों ने रिसीव नहीं की। काफी देर बाद अनिल ने गौरव को कॉल कर बताया कि आरोपी एक स्कूटी से भाग गया है।

होटल में ठहराया, साजिशन भगाने की आशंका
सवाल है कि आखिर आरोपी को होटल में क्यों ठहराया गया? ऐसे में अभिरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की कहीं न कहीं मिलीभगत होने का संदेह पैदा हो रहा है। बहरहाल यह सब जांच में साफ होगा।


ठोस कार्रवाई नहीं होने से सामने आ रहे ऐसे मामले
रोजाना कई आरोपियों की पेशी अदालतों में होती है। पुलिस लाइन से गारद (पुलिसकर्मी) अभिरक्षा में उनको जेल से कोर्ट ले जाते और वहां से लाते हैं। आरोपियों की पेशी पर जाने के दौरान मौज मस्ती करने के वीडियो और फोटो अक्सर सामने आते रहते हैं। पर, कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। हाल में हत्या समेत 18 मामलों में आरोपी शादाब अख्तर उर्फ फिरदौस की रील व फोटो सामने आए थे। इस मामले में भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed