फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Accident due to illegal mining, FIR lodged against apartment owner and contractor

Lucknow : अवैध खनन से हुआ हादसा, अपार्टमेंट के मालिक और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज , पिता-पुत्री की गई थी जान

Sat, 30 Sep 2023 06:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 30 Sep 2023 06:27 AM IST
सार

लखनऊ में पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-11 में हुए हादसे के मामले में शुक्रवार को मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अंतरिक्ष अपार्टमेंट के मालिक और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि अवैध खोदाई की वजह से हादसा हुआ।

विज्ञापन
Lucknow: Accident due to illegal mining, FIR lodged against apartment owner and contractor
अपार्टमेंट का एक हिस्सा गिरने के बाद पड़ा मलबा - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-11 में हुए हादसे के मामले में शुक्रवार को मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अंतरिक्ष अपार्टमेंट के मालिक और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि अवैध खोदाई की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर अस्पताल में भर्ती 12 लोगों में से 11 को डिस्चार्ज कर दिया गया। केवल एक घायल का इलाज जारी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने घायलों के साथ मृतक के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


वृंदावन सेक्टर-11 में अंतरिक्ष अबरिल ग्रीन अपार्टमेंट का निर्माण चल रहा है। अपार्टमेंट परिसर में एक साइड में मजदूर झोपड़ी डालकर रह रहे थे। उससे सटकर मल्टीलेवल पार्किंग की खोदाई चल रही थी। खोदाई की वजह से बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे जमीन धंस गई और झोपड़ी समेत मजदूर परिवार समेत उसमें समा गए थे। पुलिस और दमकल के जवानों ने मिट्टी में दबे 14 लोगों को निकालकर ट्रामा-2 में भर्ती कराया था। जहां पर 26 वर्षीय मुकादम व उनकी दो माह की बच्ची आयशा की मौत हो गई थी। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मुकादम के पिता शब्बीर की तहरीर पर अपार्टमेंट के मालिक व ठेकेदार पर धारा 304ए(लापरवाही से किसी की जान जाना) व 288(निर्माण कार्य से किसी की जान जोखिम पड़ना) में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। आरोपियों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसलिए समा गए लोग
शब्बीर ने तहरीर में लिखा है कि झोपड़ियों के पीछे अधिक जमीन खोदकर मिट्टी निकाली गई। झोपड़ी तक पूरा जेसीबी से मिट्टी हटा दी गई थी। इसी वजह से जमीन धंस गईं और लोग उसमें समा गए। पिता और उसकी मासूम बेटी की जिंदगी चली गई। ये परिवार 25 सितंबर को ही काम करने आए थे। दो दिन बाद ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भर्ती, अन्य को अस्पताल से छुट्टी
हादसे में मुकादम की पत्नी रुखसाना, पिता शब्बीर, बेटी अफसाना व बहन फैजाना के अलावा प्रतापगढ़ निवासी बनारसी, उनका बेटा इरफान व गोली व बेटियां सोनम व मुस्कान, इस्लाम का बेटा गुलशन, दरोगा व लाल बाबू भी घायल हुए थे। दरोगा का इलाज जारी है। उनको अधिक चोटें आई हैं। हालांकि डॉक्टरों ने उनको खतरे से बाहर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed