{"_id":"6832ff810a023ee14a06bcc3","slug":"lucknow-a-woman-was-attacked-for-protesting-against-the-occupation-of-the-house-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: घर पर कब्जा करने के विरोध पर महिला पर जानलेवा हमला, सिर फटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: घर पर कब्जा करने के विरोध पर महिला पर जानलेवा हमला, सिर फटा, हालत गंभीर
Sun, 25 May 2025 05:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 May 2025 05:01 PM IST
सार
मलिहाबाद के टांडखेड़ा गोशालालपुर में घर पर कब्जा करने के विरोध पर दबंगों ने एक महिला पर जानलेवा कर दिया। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मलिहाबाद के टांडखेड़ा गोशालालपुर गांव में घर पर कब्जा करने के विरोध पर दबंगों ने मजदूर महेश की पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
महेश के मुताबिक उनका कोई बेटा नहीं है। ऐसे में गांव के दिनेश कुमार, अर्पिता मौर्या और शिवम उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। 23 अप्रैल को महेश, उनकी पत्नी और तीन बेटियां घर पर थीं। तभी घर पर कब्जा करने के लिए सुबह 9:30 बजे आरोपी फिर आ धमके और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: नौतपा आज से होगा शुरू, इस बार नहीं रहेगी वैसी तपिश, 30 और 31 मई को फिर से हो सकती है बारिश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अनुष्का शर्मा के साथ रामनगरी पहुंचे विराट कोहली, हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन
विरोध पर आरोपियों ने पत्नी के सिर पर वजनदार चीज मार दी। उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। बीच बचाव पर आरोपियों ने महेश और बेटियों को पीटा। शोर सुन गांव के लोग जमा हो गए। यह देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले।
महेश ने ग्रामीणों की मदद से पत्नी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की हालत काफी नाजुक है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।