{"_id":"668b951f41f1c0e2ad02c6e7","slug":"lucknow-a-nurse-ran-away-with-her-boy-friend-after-putting-patients-in-emergency-of-civil-hospital-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मरीजों को इमरजेंसी में लिटाकर ब्वॉयफ्रेंड संग फरार हुई नर्स, खतरे में पड़ सकती है नौकरी, रिपोर्ट भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मरीजों को इमरजेंसी में लिटाकर ब्वॉयफ्रेंड संग फरार हुई नर्स, खतरे में पड़ सकती है नौकरी, रिपोर्ट भेजी
Mon, 08 Jul 2024 04:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:05 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में एक नर्स मरीजों को अस्पताल की इमरजेंसी में लिटाकर खुद अपने दोस्त के साथ फरार हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
सिविल अस्पताल में नव नियुक्त महिला नर्स मरीजों को इमरजेंसी में लिटाकर खुद अपने मित्र संग फरार हो गई। ड्यूटी से गायब होने पर स्टाफ ने उसकी खोजबीन किया। नर्स के नंबर पर कॉल किया मगर वह बंद मिला।
नर्स के घर न लौटने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इसी बीच नर्स का पिता से संपर्क हुआ। नर्स ने अपनी मर्जी से जाने की बात कही। जिसके बाद परिजन वापस लौट गए।
वहीं, ऑन ड्यूटी मित्र संग जाने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है जिसके बाद नर्स की नौकरी खतरे में पड़ सकती है।