{"_id":"6687cdca89de155b1606242a","slug":"lucknow-a-man-arrested-for-damaging-statue-of-baba-bhimrao-ambedkar-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ी, आरोपी गिरफ्तार, गांव में तैनात करना पड़ा पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ी, आरोपी गिरफ्तार, गांव में तैनात करना पड़ा पुलिस बल
Fri, 05 Jul 2024 04:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (लखनऊ)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (लखनऊ)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:11 PM IST
सार
लखनऊ के गोसाईगंज के महुराकला गांव में एक युवक ने बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ दी। मामले में युवक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ने की घटना सामने आई है। इसका पता चलने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तनाव को देखते हुए पुलिस ने आननफानन केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के मुताबिक महुराकला निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गांव में लगी भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की एक अंगुली खंडित मिली। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एसिड अटैक पीड़िता बोली, बहुत तकलीफ में हूं...मेरी जिंदगी बर्बाद करने वाला भी ऐसी ही पीड़ा महसूस करे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दोस्ती में विश्वासघात : छात्रा के भाई का दोस्त निकला एसिड फेंकने वाला, हमलावर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खंडित प्रतिमा को सही कराया और गांव के अनुज वर्मा पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।