{"_id":"692b03fff77dfd58d302a7d9","slug":"lucknow-a-businessman-was-duped-of-rs-98-lakh-in-the-name-of-selling-a-drill-machine-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ड्रिल मशीन बेचने के नाम पर कारोबारी से 98 लाख की ठगी, 62 लाख का लोन भी नहीं भरा था, यूं किया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ड्रिल मशीन बेचने के नाम पर कारोबारी से 98 लाख की ठगी, 62 लाख का लोन भी नहीं भरा था, यूं किया खेल
Sat, 29 Nov 2025 08:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:02 PM IST
सार
कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी ने मशीन गिरवी रखकर 62 लाख का लोन भी ले लिया था और कई माह से उसकी किस्त भी नहीं भरी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कारोबारी मो. सलीम मंसूरी ने दो लोगों के खिलाफ 98 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। दोनों पर कारोबारी से ड्रिल मशीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन
गोमतीनगर विस्तार में एमआई रसल कोर्ट निवासी मो. सलीम के मुताबिक वह एएस ट्रेडर्स फर्म के मालिक हैं। वर्ष 2023 दिसंबर में उनका परिचय सोशल मीडिया पर चेन्नई के मीननगर एथिपेट निवासी मो. गुलाब से हुआ। उसने कहा कि उसके परिचित केरला निवासी सुजाबू पैन एशियन बिल्डर्स के मालिक हैं। वह अपनी एचडीडी ड्रिल मशीन अपोलो ए बेच रहे हैं। इस पर मो. सलीम ने मशीन खरीदने की इच्छा जताई। आठ दिसंबर 2023 में मशीन का सौदा 1.12 करोड़ में तय हुआ। अनुबंध के मुताबिक कारोबारी ने सुजाबू को 98 लाख रुपये पहले भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी : शादी के तीसरे दिन दुल्हन गहने-जेवर लेकर भागी, सुबह दूल्हे के उड़े होश; सीसीटीवी में जाती दिखी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भेड़ियों ने छह साल के बालक को नोचा, चबा गए हाथ के पंजे; छह घंटे जिंदगी से जंग लड़ते हुए तोड़ दिया दम
कारोबारी का आरोप है कि बाद में उन्हें पता चला कि सुजाबू मशीन को पहले ही टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में गिरवी रख 62 लाख का लोन ले चुका है। आरोपी ने कई माह से उसकी किस्त भी नहीं भरीं। कारोबारी ने जब आरोपी व उसके साथी रकम लौटाने को कहा तो वह टालमटोल करता रहा।
परेशान होकर पीड़ित ने गोमतीनगर पुलिस से शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।