फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: On the third day of the wedding, the bride ran away with her jewellery, leaving the groom stunned; CCTV ca

यूपी : शादी के तीसरे दिन दुल्हन गहने-जेवर लेकर भागी, सुबह दूल्हे के उड़े होश; सीसीटीवी में जाती दिखी

Sat, 29 Nov 2025 02:33 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 29 Nov 2025 02:33 PM IST
सार

अयोध्या के रुदौली में शादी के तीसरे दिन दुल्हन लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। दूल्हे के परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
UP: On the third day of the wedding, the bride ran away with her jewellery, leaving the groom stunned; CCTV ca
शादी के बाद दुल्हन भागी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अयोध्या से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के मात्र तीसरे दिन दुल्हन लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर ससुराल से फरार हो गई। दुल्हन सीसीटीवी में जाते हुए दिखाई पड़ रही है। यह घटना रुदौली में शुजागंज के हयात नगर की बताई जा रही है। इस अचानक हुई घटना से पूरा परिवार सदमे में है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन

25 नवंबर को हुई थी शादी

हयात नगर निवासी रामतेज के बेटे मोहित शर्मा की शादी 25 नवंबर को मिल्कीपुर के खंडासा के एक गांव में धूमधाम से संपन्न हुई थी। विवाह के बाद परिवार खुशियों में डूबा हुआ था, लेकिन खुशी का यह माहौल तीसरे ही दिन मातम और चिंता में बदल गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात सभी घर वाले सो रहे थे। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुल्हन घर में रखे लाखों के जेवर, नकदी और कुछ महत्वपूर्ण सामान लेकर चुपचाप घर से निकल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के उड़ गए होश

सुबह उठने पर जब दुल्हन के कमरे में कोई नहीं मिला तो परिवार के होश उड़ गए। आसपास खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की सूचना तुरंत रुदौली कोतवाली में दी गई। दूल्हे के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें दुल्हन घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी है। 

इसके आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है। दुल्हन के अचानक चले जाने से परिवार में गहरा सदमा है। लोगों का कहना है कि शादी के तीन दिन बाद इस तरह का कदम बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed