फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 90 lakh rupees recovered from elderly man by keeping him under digital arrest for 25 days

UP: रिटायर्ड बुजुर्ग को 25 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 90 लाख रुपये वसूले, अपने खातों में ट्रांसफर करा ली रकम

Thu, 01 Jan 2026 08:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jan 2026 08:16 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में साइबर जालसाजों ने एक बुजुर्ग को जाल में फंसाकर 90 लाख रुपये वसूल लिए। जालसाजों ने उन्हें 25 दिन खौफ के साये में रखा। मामले का खुलासा होने पर परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Lucknow: 90 lakh rupees recovered from elderly man by keeping him under digital arrest for 25 days
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर-जी में रहने वाले वित्त विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग अमर जीत सिंह को 25 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर जालसाजों ने 90 लाख रुपये हड़प लिए। अमर जीत सिंह के बेटे अमर प्रीत ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि ठगों के बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


अमर प्रीत के मुताबिक एक दिसंबर को उनके पिता के पास वाट्सएप कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम सेल का अधिकारी गिरीश कुमार बताया। ठग ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग में आपका नाम सामने आया है। इस संबंध में आपके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है। यह सुनकर अमर जीत डर गए। ठगों ने अमर जीत को वाट्सएप पर नोटिस और गिरफ्तारी वारंट के जाली कागज भी भेजे। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें जांच के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। कहा कि बैंक खातों में जो भी रकम है उसे सरकार के खाते में जमा करना होगा। जांच के बाद रकम वापस कर दी जाएगी। ऐसा नहीं करने पर गिरफ्तार किया जाएगा। ठगों की बातों में आकर अमर जीत डर गए और उन्होंने अपने अलग-अलग खातों में जमा 90 लाख रुपये ठगों के दिए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में कल से बदले हुए समय पर खुलेंगे माध्यमिक स्कूल, इन स्कूलों में 14 तक अवकाश; तीन जनवरी को फिर छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नववर्ष पर रामनगरी में आस्था का महासंगम, आठ लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, सुबह पांच बजे खुला राम मंदिर


संदेह होने पर बेटे ने की पूछताछ तो खुला मामला
25 दिसंबर को पिता को फोन पर बात करते देख अमर प्रीत ने उनसे पूछताछ की पर अमर जीत ने कुछ नहीं बताया। संदेह होने पर अमरप्रीत ने शाम के समय पिता की काउंसिलिंग की और पूरी बात बताने के लिए कहा। इसके बाद अमर जीत ने पूरी कहानी बताई। पिता की बात सुनकर अमर प्रीत ने फौरन साइबर सेल की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया और साइबर क्राइम थाने में जाकर शिकायत की। छानबीन में पता चला कि अमर जीत ने म्युचुअल फंड में निवेश की गई रकम भी ठगों को ट्रांसफर की थी।

25 दिन तक खौफ के साये में रहे

अमर जीत ने बताया कि वह ठगों को असली पुलिस अफसर मान बैठे थे। ठगों ने परिवार के लोगों को भी जेल भेजने की धमकी दी थी। इस संबंध में किसी से भी चर्चा करने से मना किया था। वह 25 दिन तक खौफ के साये में रहे। उन्होंने बताया कि अगर बेटे ने उनकी परिस्थिति को समझकर उनसे बात नहीं की होती तो शायद ठग उनसे और रकम वसूल लेते।

ठगों के खाते में पुलिस ने फ्रीज कराए 15 लाख
अमर प्रीत की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगों के खातों में 15 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित को फ्रीज कराई गई रकम वापस दी जाएगी।

साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने कहा कि बुजुर्ग से ठगों ने जिन बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए, उनका ब्योरा जुटाकर जांच की जा रही है। कुछ रकम फ्रीज कराने में सफलता मिली है। जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस फोन पर नहीं मांगती बैंक खातों की जानकारी
- साइबर ठगों के झांसे में न आएं, अंजान लोगों के वाट्स एप वीडियो कॉल न उठाएं
- धमकी मिलने पर परिवार के लोगों से करें साझा, पुलिस को दें सूचना

साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। थोड़ी सी लापरवाही से जीवन भर की कमाई हाथ से निकल जा रही है। अमर उजाला साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। लोगों को ठगी से बचाव के उपाय बताकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। आप भी कभी डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए हैं तो हमें अपनी कहानी बता सकते हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

- अक्सर ठग फोन कर खुद को पुलिस, आईबी, कस्टम, ईडी या एटीएस का अफसर बताते हैं।
- पार्सल, आधार कार्ड और आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने की बात कहकर जेल भेजने की धमकी देते हैं।
- डरा धमकाकर बैंक खातों की जानकारी लेते हैं। डर के कारण लोग ठगों से गोपनीय जानकारी भी साझा करते हैं।
- याद रखें पुलिस कभी भी फोन पर बैंक खातों की जानकारी नहीं मांगती, न ही डिजिटल अरेस्ट कर सकती है।
- यदि अनजान नंबर से आने वाले ऑडियो या वीडियो कॉल को न उठाया जाए तो ज्यादातर लोग ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं।
- यदि अहसास हो कि साइबर ठग धमकी दे रहे हैं तो तुरंत नजदीकी थाने में संपर्क करके इसकी जानकारी दें।
- साइबर ठगी के मामलों में जितनी जल्दी हो सके साइबर क्राइम सेल को सूचना दें। इससे आपकी रकम बचने की संभावना बढ़ जाती है।

यहां करें शिकायत: अगर आप ठगी का शिकार होते हैं तो साइबर क्राइम थाने, साइबर सेल, लोकल पुलिस स्टेशन, टोल फ्री नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इनसे भी हो चुकी साइबर ठगी

- इंदिरानगर के लक्ष्मणपुरी विस्तार निवासी निजी कॉलेज की प्रोफेसर प्रमिला मानसिंह से 78.50 लाख रुपये हड़पे गए।
- कनाडा के रहने वालीं सुमन कक्कड़ व उनकी बहन से 1.88 करोड़ ऐंठे गए।
- बाजारखाला के ऐशबाग निवासी सरकारी बैंक के पूर्व कर्मचारी प्रभात कुमार से 1.20 करोड़ हड़प लिए गए।
- एसजीपीजीआई की महिला डॉक्टर रुचिका टंडन से 2.81 करोड़ वसूले गए।
- हजरतगंज के अशोक मार्ग पर रहने वाले डॉक्टर पंकज रस्तोगी की पत्नी दीपा से 2.71 करोड़ की ठगी हुई।
- हजरतगंज निवासी मरीन इंजीनियर एके सिंह से 84 लाख की ठगी हुई।
- ठाकुरगंज के पंचायती राज विभाग से रिटायर कमलकांत मिश्रा से 17.5 लाख वसूले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed