फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AYodhya: Ram temple reopened at 5 am, queues extended

Ayodhya: नववर्ष पर रामनगरी में आस्था का महासंगम, आठ लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, सुबह पांच बजे खुला राम मंदिर

Thu, 01 Jan 2026 07:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jan 2026 07:23 PM IST
सार

नव वर्ष के मौके पर अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला का दर्शन के लिए अपार भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए सुबह पांच बजे से ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

विज्ञापन
AYodhya: Ram temple reopened at 5 am, queues extended
- फोटो : amar ujala

विस्तार

नव वर्ष 2026 की पहली सुबह रामनगरी में भक्ति, विश्वास और उल्लास के रंग में रंगी नजर आई। नया साल लगते ही रामलला के दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालुओं का जनसैलाब सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी तक उमड़ पड़ा। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि इस दौरान आठ लाख से अधिक श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या पहुंचे। इसमें तीन लाख से अधिक भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ ही हनुमंतलला के दर्शन कर सुख समृद्धि का आशीष मांगा।

विज्ञापन


नए सपनों, संकल्पों के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी में बुधवार को लोगों ने नए साल के पहले दिन का दिल खोलकर स्वागत किया। भोर से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे। भीड़ का सर्वाधिक दबाव रामलला के दरबार और हनुमानगढ़ी में रहा। श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहकर भी उत्साह और धैर्य के साथ अपने आराध्य के दर्शन करते दिखे। कहीं भजन-कीर्तन की स्वर लहरियां थीं तो कहीं दीप-धूप के साथ आरती की दिव्यता ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली बिल राहत योजना में बकायेदार को 41 लाख रुपये की मिली छूट, डेढ़ दशक पुराना मामला सुलझा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नया बिजली कनेक्शन सस्ता... इतने में लगेगा प्रीपेड मीटर; नई कॉलोनियों में ये राहत; नए साल पर ग्राहकों के लिए तोहफा


कोहरा व ठंड भी आस्था की राह नहीं रोक सकी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला बढ़ता गया। मुख्य मार्ग से लेकर सरयू तट तक भक्तों की भीड़ से मेले जैसा दृश्य नजर आ रहा था। बच्चे, महिलाएं हों या युवा नए साल की शुरुआत आराध्य के दर्शन से करने के लिए इस कदर उमड़े कि सरयू घाट से राम जन्मभूमि पथ तक जाने वाले रास्ते आस्था का महासंगम प्रतीत होने लगे।

भक्ति पथ से श्रीराम जन्मभूमि पथ तक जबरदस्त भीड़ रही। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के चाकचौबंद इतंजाम के साथ कतारबद्ध दर्शन व बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर रखी थी ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।

सरयू तट से लता चौक तक अद्भुत दृश्य

सरयू तट पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कड़कड़ाती ठंड में भी हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में स्नान कर रामलला के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने नौकायन का भी आनंद लिया। सरयू में स्नान के बाद लता चौक पर सेल्फी लेने की होड़ रही। वहीं शाम होते ही मां सरयू की आरती व जयघोष से सरयू तट गुंजायमान हो गया।

नाका हनुमानगढ़ी में लगा सवा मनी भोग
नाका हनुमानगढ़ी में भी नए साल पर दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ा। मंदिर के महत रामदास ने बताया कि मंदिर में सुबह से शाम तक करीब 50 हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सवा मन देशी घी के लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

पिकनिक स्पॉटों पर भी खूब रही भीड़

रामनगरी में नए वर्ष के पहले दिन जश्न का माहौल रहा। पिकनिक स्पॉटों पर खूब भीड़ उमड़ी। उत्साही लोग केक काटने के साथ ही डीजे की धुन पर जमकर थिरके। शहर के गुप्तारपाट स्थित कंपनी गॉर्डन पर सुबह से शाम तक लोग पहुंचते रहे। इसके साथ ही गुलाबवाड़ी, अयोध्या के राजपाट, राम की पैड़ी समेत सरयू तट भी पर्यटकों की भीड़ से गुलजार रही।
 
दर्शनार्थियों की संख्या तिथि
एक जनवरी 2023 1,07878
एक जनवरी 2024 1,12,372
एक जनवरी 2025 2,26,125
एक जनवरी 2026 3,00,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed