फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP women capital affected diabetes sugar levels higher normal

यूपी: राजधानी की हर 5वीं महिला मधुमेह की चपेट में, 23.4% पुरुषों में भी सामान्य से ज्यादा मिला शुगर का स्तर

Sat, 12 Sep 2026 09:40 AM IST
Akash Dwivedi सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 12 Sep 2026 09:40 AM IST
सार

लखनऊ में मधुमेह का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ा है। एनएफएचएस-6 के अनुसार 15 से 49 वर्ष की 20.5 प्रतिशत महिलाओं और 23.4 प्रतिशत पुरुषों में शुगर का स्तर सामान्य से अधिक मिला। महिलाओं में पांच साल में 5.8 और पुरुषों में 6.9 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई। मोटापा भी प्रमुख कारण बताया गया है।

विज्ञापन
UP women capital affected diabetes sugar levels higher normal
डायबिटीज के मरीजों को होने वाली दिक्कतें - फोटो : Amarujala.com

विस्तार

मधुमेह अब सिर्फ पुरुषों की बीमारी नहीं रह गई है। राजधानी की महिलाओं में भी यह तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6) के अनुसार 15 से 49 वर्ष तक की हर पांचवीं महिला मधुमेह की चपेट में है।

विज्ञापन


वर्ष 2023-24 के लिए जारी एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट के अनुसार इस आयुवर्ग की 20.5 फीसदी महिलाओं का ब्लड शुगर 140 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से अधिक है या वे इसे नियंत्रित करने की दवा ले रही हैं। ब्लड शुगर का स्तर खून की सामान्य जांच में सामने आया था। वर्ष 2022 में जारी एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट में 14.7 फीसदी महिलाओं को ही मधुमेह की समस्या थी। इस तरह इसमें 5.8 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

 

पुरुषों में भी स्थिति चिंताजनक

लखनऊ के पुरुषों में भी मधुमेह का स्तर चिंताजनक है। 15 से 49 वर्ष तक के 23.4 फीसदी पुरुषों का ब्लड शुगर का स्तर 140 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से अधिक था या वे शुगर नियंत्रित करने की दवा ले रहे हैं। पांच साल पहले यह आंकड़ा 16.5 फीसदी ही था। यानी पुरुषों में 6.9 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।

 

 

मोटापा समस्या की बड़ी वजह

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो. विक्रम सिंह के अनुसार मधुमेह मोटापे से सीधे तौर पर जुड़ा है। मोटापे की वजह से शरीर में कम इंसुलिन बनता है। इससे शरीर में शुगर का स्तर बढ़ता है, जो मधुमेह की ओर ले जाता है। 

हालांकि, मोटापे के साथ मधुमेह की समस्या के लिए कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हैं। एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट की बात करें तो लखनऊ में 15 से 49 वर्ष की 37.8 फीसदी महिलाएं ज्यादा वजन या मोटापे की श्रेणी में हैं। मधुमेह होने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण है।



 

विज्ञापन

एक नजर में आंकड़े

संकेतक एनएफएचएस-5 एनएफएचएस-6 बदलाव
महिलाओं में मधुमेह 14.7% 20.5% 5.8%
महिलाओं में गंभीर मधुमेह 7.8% 11.2% 3.4%
पुरुषों में गंभीर मधुमेह 16.5% 23.4% 6.9%
महिलाओं में मोटापा 34.8% 37.8% 3%


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed